विद्यालय में उत्साह के साथ मनाई गई मकर संक्रांति- विभिन्न खेल गतिविधियों का हुआ आयोजन

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा में 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट, रस्साकशी, बैडमिंटन एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। क्रिकेट मैच का आयोजन प्राचार्य इलेवन विरूद्ध उप प्राचार्य इलेवन के मध्य हुआ। इसके उपरांत रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि मकर संक्राति के अवसर पर भारत में पतंग प्रतियोगिता, गिल्ली डंडा जैसे पारंपरिक खेल का आयोजन होता है,

उसी तारतम्य में विद्यालय में भी विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने भिन्न भिन्न खेल प्रतियोगिता में सहभागिता की। प्राचार्य ने कहा कि खेल न केवल हमें शारिरीक रूप से स्वस्थ्य रखते है, बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक मजबूती भी प्रदान करते है। खेलों से सामाजिक कौशल, आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों का भी विकास होता है। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक अंत्येश धारवां ने खेल महोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह में समस्त खिलाड़ी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। जिससे हमें हार और जीत दोनों का अनुभव होता है।

इस विद्यालय से अनेक विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें और अपनी ऊर्जा को खेल कूद आदि में लगाकर अपने विद्यार्थी जीवन में तनाव मुक्त रहे। खेल शिक्षिका सुनंदा वर्मा ने शिक्षिकाओं की भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई, जिनमें शिक्षिकाओं ने बहुत ही उत्साह के साथ सहभागिता करी। शिक्षक भूपेन्द्र सिंह ने शानदार कमेन्ट्री करी। विकासखण्ड क्रीड़ा प्रभारी डी.एस. मांडवा ने खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में विशेष भूमिका निभाई।

प्राचार्य सितवत खान ने सांसद खेल महोत्सव में सहभागिता करने वाले सभी खिलाड़ियों से अपील की है, कि वो दिनांक 17 जनवरी को होने वाले सांसद खेल महोत्सव में अच्छी तैयारी के साथ आएं और खेल भावना का परिचय दे। शासन द्वारा खेलो को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी शासकीय सेवाओं में प्राथमिकता दी जा रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा भी हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को बोनस अंक भी प्रदान किए जाते है।

खेल प्रतियोगिता में पवन कुमार राया, जितेन्द्र धनवाल, प्रकाश यादव, तेजपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, विजय हाटेकर, रवि प्रकाश मालवीय, रवि सोलंकी, गोपाल कोली, संदीप राठौर, अरविंद ठाकुर, दिनेश प्रजापति, वीरेन्द्र सिंह, धीरज शर्मा, राजेश मालवीय, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, विनोद मेवाड़ा, सतीश वर्मा, प्रकाश यादव, आशीष कुमार मालवीय, संदीप जायसवाल, कमलेश सिसोदिया, राजेन्द्र मौर्य, महेश नरगावा, जीवन सिंह, डी.एस. मांडवा, अभिषेक चौहान, राजेश राठौर, आशीष विश्वकर्मा आदि ने सहभागिता की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top