

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मां पार्वती धाम गौशाला में आज स्वर्गीय श्री तुलजाराम जी भोजवानी की 9वीं पुण्यतिथि पर भोजवानी परिवार द्वारा श्रद्धा व भक्ति से परिपूर्ण गो-सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता की पूजन-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके पश्चात गौ माताओं को आहार स्वरूप हरी सब्जी, सुदाना, पशु दाने, तथा संक्रांति के पूर्व पारंपरिक रूप से गुड़-तिल का गो-ग्रास कराया गया।

भोजवानी परिवार के प्रमुख श्री मनोहर भोजवानी ने अपने पूज्य पिताश्री स्वर्गीय तुलजाराम जी की पुण्य स्मृति में गौशाला के विकास एवं गौ माताओं के आहार हेतु ₹2100/- की दान राशि गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को प्रदान की। उन्होंने कहा कि “गौ सेवा ही परम सेवा है, और पिताजी की प्रेरणा से हर वर्ष पुण्यतिथि पर यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।”
गौशाला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने भोजवानी परिवार के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि—
“भोजवानी परिवार द्वारा प्रति वर्ष आयोजित यह गो-सेवा कार्यक्रम समाज में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करता है। हम स्वर्गीय तुलजाराम जी भोजवानी की देवतुल्य आत्मा को कोटि-कोटि श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।”

इस अवसर पर भोजवानी परिवार के हरीश भोजवानी, किशन भोजवानी, कैलाश भोजवानी, दिलीप भोजवानी, चंद्र भोजवानी, सुशील भोजवानी, देवानंद भोजवानी, हीरू भोजवानी सहित पूरा भोजवानी परिवार उपस्थित रहा। साथ ही मनोहर-मयूरी सुराणा, महेंद्र सुराणा, जीतू ट्रेलर, प्रेम डसानिया सहित कई श्रद्धालु एवं गौभक्तों ने भी सहभागिता निभाई।

गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौशाला में प्रतिदिन 100 से अधिक गौ माताओं का लालन-पालन, उपचार एवं आहार व्यवस्था दानदाताओं के सहयोग से संचालित होती है उन्होंने बताया कि गौशाला विस्तार योजना एवं संरचनात्मक विकास कार्यों हेतु समाज के सहयोग की सतत आवश्यकता रहती है भोजवानी परिवार के योगदान के लिए पुनः आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने देवतुल्य आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।


