updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय श्री प्रीतेश जोशी जी के निर्देशन महाप्रबंधक महोदय श्री राजेश विजयवर्गीय जी के मार्गदर्शन में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित भोपाल कैम्प आष्टा जिला सीहोर में दुग्ध सहकारी समिति मर्यादित पखनी में मकरसंक्रांति के उपलक्ष्य पर पतंग प्रतियोगिता का आयोजन दुग्ध समिति के प्रदायकों के बच्चों द्वारा भाग लिया । जिसमें पतंग प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ रास्सा कस्सी प्रतियोगिता 100 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिता करवाई

इस अवसर पर प्रथम आऐ बालक बालिकाओं को नगद राशि एवं शील्ड देखकर पुरस्क्रत किया गया किया गया इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी श्री के एस दुगरिया जी द्वारा उपस्थित सभी प्रदायको को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी एवं संघ द्वारा संचालित कल्याणकारी योजना की विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम में मार्ग पर्यवेक्षक श्री लोकेन्द्रसिंह ठाकुर सुनील वर्मा अर्जुन सिंह मेवाड़ा धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर राजेन्द्र सिंह ठाकुर अभिषेक मेवाड़ा ग्राम के सभी वरिष्ठ जन समिति के प्रबंधकारिणी के सदस्य अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे।

*मेंष:-* आज अपनी इच्छाएं मारनी पड़ेंगी। जो काम आपको पसंद नहीं, न चाहते हुए वो ही आपको करने पड़ेंगे। कुछ मामलों में आपका मूड जल्दी ही खराब भी हो सकता है। किसी का गुस्सा किसी ओर पर निकालने से आपके संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
उपाय:- शमीपत्र शनिदेव पर अर्पण करे
*वृष:-* आज सोचे हुए काम पूरे होने से सफलता मिलेगी और आपको खुशी भी होगी। कुछ नया करना चाह रहे हैं तो कर लें। सब अपने आप हो जाएगा। दिन बहुत अच्छा है। मन में तरह-तरह के सपने और उमंगें रहेंगी। आप आगे बढ़ते रहें। कठिन मामलों को भी आज आप सुलझा लेंगे।
उपाय:- काजल श्रीकृष्ण मंदिर मे अर्पण करे
*मिथुन:-* आज आप को ससुराल पक्ष और पत्नी की ओर से लाभ हो सकता है। उनके नाम से हाल ही में किया गया निवेश या व्यवसायिक कार्य लाभदायी साबित होगा। वसीयत-वारिसी के अटके काम अभी गति पकड़ेंगे। जिन जातकों की गूढ़ विद्या, ज्योतिष या कर्मकांड में रुचि है, उन्हें सीखने का मौका मिलेगा।
उपाय:- श्रीनारायण कवच का पाठ करे

*कर्क:-* आज के दिन आप खुद को नई ऊर्जा शक्ति से भरा हुआ महसूस करेंगे। समय अच्छा है और आप आज धन के मामले के भी खुद को लकी महसूस करेंगे।जमीन से जुड़े मामले में धन बिलकुल भी लगायें। परिवार के साथ आज समय बिताने में वाकई अच्छा लगेगा.
उपाय:-परिवार के सुन्दर कांड का पाठ करे
*सिंह:-* आज का दिन आपके लिए परेशानी पैदा करने वाला हो सकता है। सहकर्मियों या वरिष्ठों के साथ विवादों में उलझने से बच कर रहें। मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। सामूहिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।तेवरों को नियंत्रण में रखना होगा।पैसों की स्थिति कमजोर रहेगी।
उपाय:-चन्द्रमा की पूजन करे
*कन्या:-* आज का दिन आपके रुके हुए कार्यों के लिए प्रगतिदायी रहेगा। जो व्यक्ति संयुक्त व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कामकाजी लोगों के लिए आर्थिक लाभ का योग है। यदि आप नौकरी करते हैं तो रुकी हुई पदोन्नति का अवसर मिल सकता है।
उपाय:- घी का दीपक तुलसी जी के सामने लगाये

*तुला:-* आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में मधुरता आयेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी।
उपाय:- पान का बीड़ा भैरव देव को अर्पण करे
*वृश्चिक:-* आज आपके मन में सकारात्मक भावनाएं बनी रहेंगी और आप सभी के साथ गर्मजोशी से और प्रसन्नता से बात करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। भावनात्मक स्थिति पर नियंत्रण रखें। प्रेमी या जीवनसाथी की भावनाओं को, उसकी समस्याओं को समझने की कोशिश करनी होगी।
उपाय:- मीठी धुली गौमाता को खिलाये
*धनु:-* आज मन में भावनात्मक असुरक्षा रह सकती है और आत्मविश्वास की कमी की पूर्ति आप जिद और अड़ियल रवैया अपनाकर न करें। अकारण बहस के कारण विवाद हो सकता है।प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। पैसों की स्थिति कमजोर रहेगी।
उपाय:- पीली सरसो शनिदेव पर अर्पण करे

*मकर:-* आज अपने कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। मेहमानों का आवागमन दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। मौसम परिवर्तन से संतान के स्वास्थ पर असर होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा
उपाय:- मछलियों को भोजन कराये
*कुम्भ:-* आज जीवन शैली में सुधार आयेगा। स्वयं को स्वच्छंद, प्रभावशाली एवं साहसी महसूस करेंगे। किस्मत का साथ भी मिलेगा वहीं दूसरी ओर तार्किक तथा तत्पर बुद्धि के साथ-साथ दृढ़ कल्पना शक्ति और हर चीज़ करने की इच्छा, अच्छे परिणाम दिलायेंगे।
उपाय:- हल्दी श्रीविष्णु पर अर्पण करे
*मीन:-* आज आप जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे. अपनी भावनाओं को जताने में संकोच न करें।प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आमदनी आपकी उम्मीदों से ज्यादा रहेगी।
उपाय:- सफ़ेद तील श्रीराम मंदिर मे अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

