आर्चबिशप पास्कल टोपनो क्रिकेट टूर्नामेंट में पुष्पा स्कूल आष्टा का शानदार प्रदर्शन, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम, तीसरे स्थान के मुकाबले में होली क्रॉस भोपाल को हराकर हासिल किया तृतीय स्थान

आष्टा। आर्चबिशप पास्कल टोपनो क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में पुष्पा हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा की क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में पुष्पा स्कूल की टीम ने अपने पहले मुकाबले में सेंट जोसेफ स्कूल, कोलार को पराजित कर जीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद दूसरे मुकाबले में सेंट पॉल स्कूल, जावर को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

सेमीफाइनल मुकाबले में टीम का सामना विश्वज्योति स्कूल, इछावर से हुआ, जिसमें पुष्पा स्कूल को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम ने हार से निराश हुए बिना शानदार खेल भावना और आत्मविश्वास के साथ वापसी की। तृतीय स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में पुष्पा स्कूल, आष्टा ने होली क्रॉस स्कूल, भोपाल को पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।टीम कप्तान धर्मेंद्र परमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, मेहनत, एकजुटता और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य फादर मेल्विन सी. जे., मैनेजर फादर जूलियस कुल्लू, फादर पॉल राज, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर सुमा, सिस्टर झाँसी एवं सिस्टर रानी ने टीम के खिलाड़ियों और कप्तान को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के परिश्रम, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top