सीहोर कोतवाली पुलिस कर रही है सटोरियो पर लगातार कार्यवाही, अक्टूबर माह में 19 मामलों में 19 सटोरियो को पकड़ा, जिनसे 26,970/- अवैध सट्टा राशि जप्त की गई

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार सक्षिप्त विवरण- अक्टूबर माह में त्यौहार ड्यूटी व कानून व्यवस्था स्थापित करते हुए थाना कोतवाली सीहोर पुलिस द्वारा सामाजिक बुराई के अपराधों पर कार्यवाही करते हुए सट्टे के विरुद्ध मुहीम छेड़ रखी है, जिसके तारतम्य में कोतवाली पुलिस द्वारा अक्टूबर माह में ही विश्वसनीय मुखबीर सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर मूखबीर द्वारा बताएं अलग-अलग 19 स्थानों पर सटोरियों के अड्डो पर दबिश देकर कुल 19 प्रकरणों मे सटोरियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है, जिनके कब्जे से 26,970/ अवैध सट्टा राशि जप्त की गई है।

निर्देशन एवं मार्गदर्शनः- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना द्वारा समस्त थाना प्रभारी एवं समस्त अनुभाग प्रभारी को अवैध शराब, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक एवं प्रभावी कार्यवाही कर उक्त अवैध गतिविधियों पर उल्लेखनीय नियंत्रण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिनंदना शर्मा सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली गिरीश दुबे को थाना स्तर पर टीम गठित कर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

पुलिस की कार्यवाही:- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबीर तंत्र सक्रिय किया, जिससे प्राप्त आसूचनाओं पर सीहोर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त सफलता हासिल की है। मुखवीर सूचनाओं पर थाना प्रभारी कोतवाली की टीम ने मौके पर कार्यवाही करते हुए सफलता प्राप्त की हैं। इस तारतम्य में कोतवाली पुलिस द्वारा अक्टूबर माह में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 19 सटोरियो को पकडने में सफलता प्राप्त की गई है-

  1. अमित रैकवार पिता कृष्णा रैकवार उम्र : 32 साल, निवासी : पुराना बस स्टेण्ड सीहोर
  2. कपिल परमार पिता लक्ष्मीनारायण परमार उम्र : 32 साल, निवासी : देवनगर कालोनी सीहोर
  3. राजाबाबू कौशल पिता राजमल कौशल उम्र : 26 साल , निवासी : लूनिया मोहल्ला गंज सीहोर
  4. जयप्रकाश कौशल पिता ओमप्रकाश कौशल उम्र : 25 साल, निवासी : लूनिया मोहल्ला गंज सीहोर
  1. नरेन्द्र कौशल पिता मन्नुलाल कौशल उम्र : 42 साल, निवासी : लुनिया मोहल्ला गंज सीहोर
  2. मानसिंह परमार पिता स्व नाथूराम परमार उम्र : 62 साल, निवासी : आलमपुरा
  3. अमित रैकवार पिता कृष्णा रैकवार उम्र : 32 साल, निवासी : मुकेरी मोहल्ला गंज सीहोर
  4. अकरम शाह पिता अफजल नूर उम्र : 43 साल, निवासी : रानी मोहल्ला गंज सीहोर
  5. राजू डोहर पिता बाबूलाल डोहर उम्र : 55 साल, निवासी : बिजौरा
  1. सुरेश कुमार कौशिक पिता सूरज प्रसाद कौशिक उम्र : 56 साल, निवासी : राजा भोज गार्डन के पास भोपाल
  2. वसीम खान पिता मोहम्मद हबीब खान उम्र : 32 साल, निवासी : बांसपुरा कस्बा सीहोर
  3. मदन मेवाडा पिता घीसीलाल मेवाडा उम्र : 45 साल, निवासी : थूना कलां
  4. मनीष भोईले पिता स्व बलीराम भोईले उम्र : 35 साल, निवासी : गंज बजरिया सीहोर
  5. अरुण बंशकार पिता राजकुमार बंशकार उम्र : 21 साल निवासी : दशहरा वाला बाग सीहोर
  1. अभिषेक मीणा पिता दिनेश मीणा उम्र : 23 साल, निवासी : नेहरु कालोनी सीहोर
  2. राजकुमार शाक्य पिता मोहन लाल शाक्य उम्र : 33 साल, निवासी : फौजी होटल के पास
  3. रमेश महेश्वरी पिता देवनारायण महेश्वरी उम्र : 46 साल, निवासी : हनुमान मंदिर के पास ग्राम उमरपुर
  4. अभिषेक मीना पिता दिनेश मीना उम्र : 22 साल, निवासी : नहेरु कालोनी सीहोर
  5. रिन्कू दोहरे पिता मांगीलाल दोहरे उम्र : 30 साल, निवासी : डोहर मोहल्ला गंज सीहोर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top