
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा के ग्राम खड़ी हाट में आज से सात दिवसीय श्री मदभागवत कथा का आज भव्य शुभारम्भ हुआ । कथा के शुभारम्भ के पूर्व ग्राम में बैंड बाजो के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमे सेकडो श्रद्धालु माताएं बहने सिर पर कलश लिये शामिल हुई,ओर पूरे जुलूस मार्ग पर नाचते गाते हुए नगर परिक्रमा की गई । व्यास पीठ से पूज्या कविता दीदी द्वारा श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि

वर्तमान पीढ़ी को पढ़ाई लिखाई के साथ साथ संस्कार एवम धार्मिक शिक्षा दी जाना अत्यंत ही जरूरी है । आज जाति पति के चक्कर ने हमारे सनातन धर्म को कमजोर किया जा रहा है । इसलिए हम सब को मिलकर जात पात के भेद भाव को मिटाना है। आज प्रथम दिवस कथा में सेकडो श्रद्धालुओं द्वारा कथा का रसा स्वादन किया । इस अवसर पर आज निकली कलश यात्रा में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, डोडी मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर भी शामिल होने ग्राम खड़ी पहुचे ओर शामिल हुए ।

updatenews247.com धंनजय जाट भोपाल 7746898041- झीलों की नगरी भोपाल में जिला भोपाल कुशवाहा समाज द्वारा युवक–युवती परिचय सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के कोने–कोने से समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज कराई।आष्टा से पहुंचे कुशवाहा समाज के प्रतिनिधियों—पटेल जगदीश कुशवाहा, पटेल दलकिशोरी कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, तहसील अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा,

प्रेम नारायण कुशवाहा, पूर्व पटेल किशोरीलाल कुशवाहा, श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती नेहा दिनेश कुशवाह, श्रीमती शारदा अजय कुशवाहा सहित अनेक मातृशक्ति—ने सम्मेलन को गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का भगवान लव–कुश के नाम लिखे हुए दुुपट्टे पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही जिला भोपाल अध्यक्ष श्री राजू जी कुशवाह, पार्षद, श्री प्रशांत कुशवाह, श्री मनोज कुशवाहा द्वारा प्रतीक-चिन्ह भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया गया।

जिला समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) का उद्बोधनजिला कुशवाहा समाज सीहोर के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने समाज का नेतृत्व करते हुए सम्मेलन को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि—“समाज को शिक्षित, संगठित और प्रगतिशील बनाना हमारा प्रथम कर्तव्य है। समाज में फैली रूढ़िवादी कुरीतियों को समाप्त कर हम नई पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य निर्माण कर सकते हैं। युवक–युवती परिचय सम्मेलन जैसे आयोजन समाज को एकता और नई दिशा प्रदान करते हैं।”उन्होंने सम्मेलन में प्रदेशभर से उपस्थित सभी समाजबंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।आयोजक समिति के प्रति आभारनरेंद्र कुशवाहा ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला भोपाल कुशवाहा समाज एवं समस्त आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया।



