अपोलो हॉस्पिटल ने आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ परीक्षण एवं परामर्श शिविर, 57 लोगो की हुई जांच एवं स्वास्थ परीक्षण कर दी दवाई

जनता ने आशीर्वाद दे कर जो दायित्व सौपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा हु- विधायक इंजीनियर, विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर के जन्मदिन पर आष्टा अपोलो हॉस्पिटल ने आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ परीक्षण एवं परामर्श शिविर, 57 लोगो की हुई जांच एवं स्वास्थ परीक्षण कर दी दवाई

आष्टा । विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के आशीर्वाद दाताओ ने अपने मतों का आशीर्वाद देकर मुझे सेवा की जो जिम्मेदारी सौपी है आप सभी के आशीर्वाद से सौपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का लगातार प्रयास कर रहा हूं। जब व्यक्ति को जो जिम्मेदारी मिले तब उसे अपने कार्यों से 100% खरा उतारने का प्रयास करना चाहिए और वही काम में आप सब के आशीर्वाद से करने में दिन-रात जुटा हु। मेरा प्रयास है कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र को सीहोर जिले की एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करु । उक्त उदगार आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने

आज अपने जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित आष्टा अपोलो हॉस्पिटल द्वारा लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर को संबोधित करते हुए कहे । इस अवसर पर आष्टा अपोलो हॉस्पिटल पहुचने पर अस्पताल के संचालक चेतन मेवाडा,देवजी मेवाडा ने विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया । विधायक सहित सभी अतिथियों ने ज्ञान की देवी सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया । अस्पताल परिवार के संचालक चेतन मेबाड़ा एवं दीपेश ओर राजेन्द्र मेवाडा ने कार्यक्रम में उपस्तिथ मुख्य अतिथि विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर,

अतिथि धारासिंह पटेल,सुशील संचेती, विशाल चौरसिया,उत्थान धारवा,सौरभ जैन,मेहरबानसिंह मेवाडा,सौभाग्यसिंह मेवाडा,एडवोकेट सीताराम परमार ,जीवन वर्मा,सरपंच जीवनसिंह मेवाडा का स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर अस्पताल परिवार की ओर से विधायक जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । संचालक चेतन मेवाडा ने बताया कि आज स्वास्थ परीक्षण शिविर में 57 लोगो की जांच कर दवा वितरित की । कार्यक्रम का संचालन देवजी पटेल ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top