

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नमोकार तीर्थ नासिक में 12 जनवरी को आयोजित “युवा शक्ति महोत्सव 2026” में देशभर से आए धर्मप्रभावकों ने सहभागिता की।इस कार्यक्रम के आयोजक नमोकार तीर्थ कमेटी थे। इसी समारोह में जैन धर्मप्रभावना के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले आष्टा जैन समाज के गौरव युवा अनुराग जैन जो की अशोक जैन “कोठरी” के सुपुत्र है को देश के शीर्ष धर्मप्रभावकों में शामिल करते हुए उन्हें युवा शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

अनुराग जैन पहले भी यंग आर्टिस्ट अवार्ड , जैन आइकॉन अवॉर्ड और धर्मप्रभावक सम्मान जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत हो चुके हैं। वे महावीर मार्ग पेज के माध्यम से डिजिटल फिल्म मेकिंग, डॉक्यूमेंट्री और ऐतिहासिक तीर्थ क्षेत्रों को अन्य आधुनिक साधनों द्वारा जैन धर्म के मूल्यों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। अनुराग जैन की तीर्थवंदना सिरिस युवाओ में काफ़ी लोकप्रिय है जिसमे वह तीर्थों की डिजिटल वन्दना रील के माध्यम से कराते है जिसमे लाखो व्यूज़ है

कार्यक्रम में उपस्थित सारस्वताचार्य देवनंदी जी ने महाराज ने कहा कि “आज के समय में युवा पीढ़ी द्वारा धर्मप्रभावना के लिए किए जा रहे प्रयास जैन समाज की शक्ति और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं। युगल मुनिराज अमोघ कीर्ति अमर कीर्ति जी ने भी युवाओ के इन प्रयासों की सराहना की। अनुराग जैन ने कहा “यह सम्मान मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। पूज्य मुनिश्री के पावन मार्गदर्शन प्रेरित करता है।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- हमारे विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने हाल ही में सात्विक एग्रो फूड इंडस्ट्रीज़ का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय जी मनोज जी श्री विकास जैन ने विधायक जी को आटा निर्माण की आधुनिक प्रोसेसिंग प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण तथा स्वच्छता मानकों की विस्तृत जानकारी दी।

दौरे के दौरान माननीय विधायक जी द्वारा कंपनी के नववर्ष कैलेंडर का विधिवत विमोचन भी किया गया। विधायक जी ने सात्विक एग्रो द्वारा शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक आटा उत्पादन की सराहना करते हुए स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही।
इस अवसर पर अंशुल जैन, कमलेश मेवाड़ा प्रिंस जैन, पुलकित जैन, भरत, पुसाराम, संजय, राजेश, कृष्णपाल, मांगीलाल ,श्रेयांस जैन सहित कंपनी के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


