शिक्षक विद्यार्थियों को चढ़ा सकते है, सफलता की सीढ़ी- नरेन्द्र सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर, सांदीपनि विद्यालय आष्टा में हुआ करियर काउंसलिंग का आयोजन

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सांदीपनि विद्यालय आष्टा में हुआ करियर काउंसलिंग का आयोजन, शिक्षक विद्यार्थियों को चढ़ा सकते है, सफलता की सीढ़ी – नरेन्द्र सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर, युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार एवं रन फॉर स्वदेशी का होगा आयोजन। नगर के सांदीपनि विद्यालय आष्टा में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित नरेंद्र राजपूत को आमंत्रित किया गया। वर्तमान में ये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शुजालपुर में पदस्थ है।

संस्था के प्राचार्य सितवत खान एवं शिक्षक अंत्येश धारवा द्वारा नरेंद्र राजपूत का शाल श्रीफल एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया। नरेंद्र राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही वह कड़ी है जो आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ा सकते हैं। माता-पिता एवं शिक्षकों के सहयोग के बिना आप सफलता प्राप्त नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय जीवन में शिक्षकों के द्वारा दिया गया ज्ञान, अनुशासन एवं संस्कार ही हमें हमारी मंजिल तक पहुंचाते हैं। उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी किस प्रकार की और उसमें क्या-क्या कठिनाइयां आती हैं, किस तरह के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं आदि अनुभव विद्यार्थियों से साझा किए।

सांदीपनि विद्यालय आष्टा के संबंध में भी उन्होंने बताया कि मैंने अपने अध्ययन में इस विद्यालय के बारे में भी जाना कि यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा विद्यालय है जिसमें लगभग 4000 विद्यार्थी अध्यनरत हैं और न सिर्फ संख्यात्मक दृष्टि से बल्कि गुणात्मक दृष्टि से भी विद्यालय अग्रणी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 में विद्यालय के दो छात्रों ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची में अपना स्थान प्राप्त कर नगर एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। संस्था के प्राचार्य सितवत खान ने कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती है परंतु एक दिन अवश्य मिलती है इसलिए कठिन परिश्रम करते हुए अपने माता-पिता एवं

शिक्षकों के निर्देशानुसार अध्ययन करें। प्राचार्य ने आगे कहा कि नरेन्द्र सिंह राजपूत आष्टा क्षेत्र के लिए सफलता की मिसाल है। डिप्टी कलेक्टर तक के सफर के लिए इनकों कई बार असफलता का सामना करना पड़ा किन्तु वो हताश नही हुए बल्कि और अधिक उत्साह के साथ परीक्षा की अच्छी तैयारी करी और अंततः लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विद्यालय में कमजोर विद्यार्थियों के लिए निदानात्मक कक्षाएं एवं मेधावी छात्रों के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी का परिणाम है, कि विद्यालय के विद्यार्थी अकादमिक के साथ ही खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं वैज्ञानिक क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त कर रहे है।

सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि शासन निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस युवा दिवस के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को विकासखण्ड स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम एवं रन फॉर स्वदेशी (रैली) का आयोजन सांदीपनि विद्यालय में प्रातः 09ः00 बजे किया जाएंगा। कार्यक्रम में विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं व शिक्षक सहभागिता करेंगें। काउंसलिंग कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में असमा खानम, अंत्येश धारवां, पवन राया, निहायत मंसूरी, रघुवीर सिंह, जितेन्द्र धनवाल, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र मेवाड़े, नवीन मौर्य, मोनिका जैन, नेहा अंसारी, मनोज कुमार करमोदिया,

डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, मो. इमरान, अभिलाषा श्रीवादी, राम सिंह, तेजपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, हरिनारायण सिंह, संदीप जायसवाल, पवित्रा कुराड़िया, आराधना चन्द्रवंशी, महेश नरगावा, प्रकाश यादव, रवि कुमार, शैलेन्द्र कुमार, अंतिमबाला, दीपक डावर, लक्ष्मी परमार, आशा रावत, जसपाल सिंह, राजेन्द्र मौर्य, पल्लवी वर्मा, पूजा असाड़े, कृतिका वर्मा, नीता जैन, रामेश्वर दामड़िया, निर्मलदास बैरागी, जितेन्द्र कुमार, हेमंत मेवाड़ा, गौरीशंकर मालवीय, दिनेश गहरवाल, धीरज शर्मा, राजेश मालवीय, मनोज बड़ोदिया, विजय मंगल बगाना, निकिता शर्मा, डी.एस. मांडवा, कमलेश कुमार वर्मा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, ज्ञान सिंह मेवाड़ा, राजेश राठौर, आशीष विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top