सत्य सनातन स्वाभिमान पद यात्रा का कैलाश परमार मित्र मंडल ने किया स्वागत

Oplus_16908288

आष्टा:- विजयदशमी के पर्व से उज्जैन से अयोध्या तक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अगुवाई में निकाली जा रही 950 किलोमीटर तक सत्य सनातन स्वाभिमान का राजगढ़ पहुॅचने के पहले पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने मित्रमंडल के साथ स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यात्रा के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर करोडो लोगो ने श्र्रद्धा और विश्वास के साथ समर्पण किया। किसी ने अपनी मेहनत की कमाई न्यौछावर की तो किसी ने अपनी सार्मथ्य के अनुसार योगदान दिया।

राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर के लोगो ने दान दिया। ऐसे में चंदा चोरी से राम भक्तो की आस्था पर ठेस पहुॅची हैं। धर्मं के नाम पर नफरत और कटुता फैलाना सनातन धर्मं की मूल भावना के विपरीत हैं। धर्मं लोगो को जोडता हैं जबकि धर्माधता समाज में नफरत और वैमनस्य पैदा करती हैं। यात्रा के जरिये धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि सनातन धर्मं का मूल उद्देश्य प्रेम, सत्य, सद्भाव, करूणा और दया हैं।

सभी धर्मो का सम्मान करना और भाईचारे की भावना रखना जारी हैं। उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की पद् यात्रा का उद्देश्य सत्य की स्थापना, सनातन का सम्मान और धार्मिक आस्था की पवित्रता बनाऐं रखने के उद्देश्य से शिवधाम उज्जैन से रामघाट अयोध्या तक यह पदयात्रा निकाली जा रही हैं। कैलाश परमार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उन्होने पूर्व में मॉ नर्मदा की 3300 किलोमीटर की पद्यात्रा की और अब उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की यात्रा कर रहे हैं। श्री सिंह सच्चे सनातनी व

हिंदू धर्म के सच्चे अनुयायी हैं। श्रीराम मंदिर में हुई चंदा चोरी के विरूद्ध अलख जगाने व निष्पक्ष जॉच की मांग के उद्देश्य से उनकी यात्रा की सर्वत्र सराहना हो रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी एवं इंटक नेता बी0एस0 वर्मा, जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी पल्लव प्रगति, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष कमल सेठ, सचिव अर्जुन सिंह अजय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चर्तुभुज तोमर, युवा कांग्रेस नेता नवाब भैया मियॉ आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top