
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर एवं श्री विजय डांगी, द्वितीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, आष्टा के निर्देशानुसार श्री महेश कुमार चौहान, प्रथम जिला न्यायाधीश आष्टा के द्वारा एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर सामुदायिक पुलिस योजना ‘‘सृजन’’ किशोर सशक्तिकरण सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम जो कि दिनांक 07 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक मध्य प्रदेश पुलिस एवं युवा विकास मंडल सीहोर द्वारा द्वारा चलाया गया है। जिसके अंतर्गत थाना आष्टा में

आज दिनांक 13 जनवरी 2025 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पोक्सों संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि कानूनी प्रावधानों केे माध्यम से बच्चों के साथ होने वाले यौन व्यवहार और यौन शोषण को प्रभावी ढंग से रोकने हेतु लाया गया था। यह लैंगिक रूप से तटस्थ कानून है इसके अंतर्गत लड़कियों के साथ ही लड़कों को भी 18 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को अवैध यौन गतिविधियों के विरूद्ध संरक्षण दिया गया है। उक्त शिविर का संचालन बाबू कलेशरिया द्वारा किया गया है। शिविर में थाना प्रभारी श्री गिरीश दुबे, सहायक निरीक्षक रामचरण नारोलिया, सुरेन्द्र परमार, लखन लाल वैद्य, एवं सृजन कार्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

update news 247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- “थोड़ा सा दाना थोड़ा सा पानी, अपनत्व की भावना हमें है निभानी, मानवता का धर्म निभाएंगे हम, जीवदया को हृदय से अपनाएंगे, बेजुबान है पशु पक्षी बेचारे लेकिन ये है परम मित्र हमारे” के संदेश को लेकर आज समता युवा संघ के द्वारा शुरू किये गये सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में आज श्री अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ की

युवा शाखा समता युवा संघ आष्टा द्वारा “जीवदया अभियान” के अंतर्गत श्री नेमिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर किले की विशाल छत पर कबुतर आदि पक्षियों के लिये दाना जिसमे ज्वार,मक्का,चावल आदि डाल कर जीव दया के कार्य सम्पन्न किए । इस अवसर पर संघ के सुशील संचेती, रिलेश बोथरा,हेमन्त सुरणा,नवीन देशलहरा,मनोज बोथरा,सुबाहू संचेती, पंकज डूंगरवाल,राज बोथरा आदि उपस्तिथ थे ।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आज नगरपालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 2 अलीपुर क्षैत्र में अतिक्रमण मुहिम चलाई गई, जिसके तहत नागरिकों एवं दुकानदारों द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण कर नाले को चोक कर दिया गया था, जिसके कारण गंदे पानी की निकासी व्यवस्थित रूप से नही हो रही थी। इन सभी समस्याओं का निरीक्षण विगत दिवस नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा किया गया और मुख्य नगरपालिका अधिकारी

विनोदकुमार प्रजापति को नाले में हो रहे अवरोध को दूर करने के निर्देश दिए। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने यह भी कहा कि नगर में जहां भी ऐसी स्थिति है, ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित कर समस्या का शीघ्र ही निराकरण करें, ताकि नगर में इंदौर जैसी दूषित जल की घटना घटित न हो सकें। उसी का परिणाम रहा कि आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने अपने अधिनस्थ अतिक्रमण अमले को मौके पर जाकर अतिक्रमण हटाने को कहा।

सीएमओ श्री प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों एवं दुकानदारों द्वारा विभिन्न प्रकार की सामग्रियां रखकर नाले पर अतिक्रमण कर लिया था, जिसके कारण नाले की व्यवस्थित साफ-सफाई करने में परेशानी आ रही थी। नाले के चोक होने के कारण नागरिकों के नलों में गंदे पानी आने जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं थी। उक्त नाले को जेसीबी के माध्यम से साफ करवाया गया, वहीं अतिक्रमण को भी हटाया गया। इसी प्रकार नगर के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित लगभग 35 वर्ष पुरानी क्षतिग्रस्त पाईप लाईन

होने के कारण नागरिकों के घरों में दूषित पानी पहुंचने की संभावना थी, जिसके चलते सीएमओ ने संबंधित शाखा प्रभारी को पुरानी पाईप लाईन के स्थान पर नवीन पाईप लाईन डालने के निर्देश दिए। सीएमओ श्री प्रजापति ने बताया कि जल को दूषित होने से बचाने के लिए नगरपालिका द्वारा लगातार 10 दिवस तक संपूर्ण नगर में स्थानों को चिन्हित कर जहां समस्या नजर आएगी उसका त्वरित निराकरण कर दिया जाएगा। इस अवसर पर अतिक्रमण प्रभारी कैलाश घेंघट, जमादार मनोज घेंघट, अखिलेश सांगते, गबू प्रजापति आदि मौजूद थे।

दो वार्ड से निकलने वाले दूषित जल का बदला रास्ता – नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान किला स्थित वार्ड क्रमांक 4 व 5 से निकलने वाला गंदा पानी जो नाले के माध्यम से नदी में समाहित होते पाया गया। जिसके निराकरण के लिए नपा के तकनीकी अधिकारियों द्वारा सोकता गड्ढा बनाकर उसमें पृथक-पृथक टेंक निर्मित कर नाले के पानी को नदी में मिलने से डायवर्ट किया गया।
