
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- एसआईआर को लेकर आष्टा नगर मंडल के शक्ति केंद्रों पर पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,अभी तक हुए कार्यो की समीक्षा कर दिये निर्देश। मंडल स्तर पर एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठकों का दौर संपन्न होने के बाद अब आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के शक्ति केंद्रों पर समीक्षा बैठकों का दौर शुरू हुआ । आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने नगर मंडल के समस्त शक्ति केदो पर पहुंचकर एसआईआर को लेकर अभी तक किए गए करणीय कार्य की समीक्षा कर आगामी करणीय कार्यों को लेकर निर्देश दिए ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागोरी,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,जिला उपाध्यक्ष अतुल शर्मा,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती भी बैठकों में विधायक जी के साथ उपस्थित रहे । आज आष्टा नगर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक एक अलीपुर से प्रातः 11:00 बजे बैठको का दौर शुरू हुआ जो शाम तक शक्ति केंद्र क्रमांक 8 तक चला । संपन्न हुई बैठकों में मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, बीएलए वन धनरूपमल जैन,नगर महामंत्री मोहित सोनी सहित सभी शक्ति केंद्रों के अंतर्गत आने वाले बूथो के बूथ अध्यक्ष,बीएलए 2,बूथ के महामंत्री सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- प्रदेश भाजपा द्वारा समीक्षा बैठकों के बाद दिये गए निर्देशो पर आष्टा विधायक अतिसक्रिय हुए है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने दो दिन में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल मैना,सिद्दीकगंज कोठरी,खाचरौद,जावर,डोडी मंडलो की बैठक ली एवं एसआईआर कार्यो की समीक्षा कर निर्देश दिये ।समीक्षा बैठकों में पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,सुनील आर्य,देवजी पटेल,शिव पाटीदार,नरेन्द्रसिंह ठाकुर,राकेश सिसोदिया के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने समीक्षा बैठकों को संबोधित कर सभी मंडलो में बूथ स्तर पर करने हेतु संगठन ने जो करणीय कार्य सौपे है,उन सभी कार्य को पूरी गम्भीरता से हमे करना है ।आयोजित मंडलो की कामकाजी बैठकों को संबोधित कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने एसआईआर के कार्यो की भी समीक्षा कर आगामी कार्यो की जानकारी दी । मंडलो की कामकाजी बैठकों में संगठनात्मक विषयों और आगामी करणीय कार्य एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका सशक्त संगठन ओर उसका कार्यकर्ता है । संगठन की मजबूती से ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की आगामी कार्ययोजना जनसंपर्क,संगठन विस्तार तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर केंद्रित है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठकों में उपस्तिथ सभी बीएलए टू से एसआईआर के कार्य की जानकारी ली एवं आगामी कार्यो एवं पार्टी के निर्देशों से अवगत कराया गया ।

विधायक इंजीनियर ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और विधानसभा स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आगामी कार्ययोजना के अंतर्गत इन उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता विशेष अभियान चलाकर कार्य में जुट जाएं। बैठकों में भाजपा के जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,बूथ अध्यक्ष,बीएलए टू एवं सभी अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


