

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नववर्ष के शुभ आगमन पर होटल व्यापारी संघ आष्टा के गणमान्य पदाधिकारियों और मानद सदस्यों द्वारा व्यापार हित में जो सर्वमान्य निर्णय लिया गया है कि “किसी भी प्रकार की घटना एवं अपरिहार्य स्थिति में जो संस्था नगर बंद का आह्वान करती है उसे होटल व्यापारी संघ को 2 दिन पूर्व सूचना देना होगी व उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराकर विश्वास में लेना होगा!” उक्त निर्णय का आल इंडिया व्यापारी संघ ( Aiva) रजि. के डायरेक्टर प्रभात धाड़ीवाल के द्वारा उचित ठहराकर उपरोक्त कदम की भूरी भूरी प्रशंसा की व इसे आष्टा के व्यापार की नई दिशा व दशा तय करने वाला दूरदर्शी कदम बताया!

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- 7 जनवरी 2026 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर के निर्देशानुसार श्री विजय डांगी, द्वितीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, आष्टा के द्वारा नालसा की योजना अंतर्गत 05 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक साप्ताहिक जन-जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 07 जनवरी 2026 शहीद भगत सिंह महाविद्यालय आष्टा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्री डांगी द्वारा बताया कि

नशीली दवाओं का दुरूपयोग एक गंभीर वैश्विक समस्या बनी हुई हैं यह धीरे-धीरे व्यक्तियों को नुकसान पहुंचाती है एवं परिवारों को तोड़ती है और समुदायों को कमजोर बनाती है इसके प्रभाव केवल व्यसन तक ही सीमित नहीं हैं। यह दीर्घकालिक शारीरिक मानसिक और सामाजिक क्षति पहुंचाती है। मादक पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए एकीकृत पुनर्वास केन्द्र, नशा उपचार सुविधाएं एवं आउटरीच और ड्राॅप इन सेंटर बनाये गये है। जिससे ये केन्द्र नशा करने वालों के लिए उपचार, परामर्श, विषहरण और सामाजिक पुनः एकीकरण सेवाएं प्रदान करते है। उक्त शिविर में शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में प्राचार्य श्री धर्मेन्द्र चंद्रवंशी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- 06 जनवरी 2026 को विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर के निर्देशानुसार एवं श्री विजय डांगी, द्वितीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, आष्टा के मार्गदर्शन में श्रीमती ऋचा शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, आष्टा जिला सीहोर के द्वारा नालसा की योजना अंतर्गत 05 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक साप्ताहिक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्य से

दिनांक 06 जनवरी 2026 शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, आष्टा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती शर्मा द्वारा बालिकाओं को सायबर सुरक्षा के विषय में जानकारी दी गई। जिस गति से डिजिटल दुनिया का विस्तार हुआ है उसने हमारे जीवन को आसान तो बनाया है परंतु इसके साथ ही नए प्रकार के खतरों को भी जन्म दिया है। इन्हीं से एक है साइबर अपराध जिसमें इंटरनेट, मोबाइल, फोन या किसी डिजिटल प्रणाली का प्रयोग करके अपराध को अंजाम दिया जाता हैं जैसे व्यक्तिगत डाटा चोरी करना, बैंक खातों से पैसे निकालना, स्टॉकिंग, बुलीइंग आदि। उक्त शिविर में शिक्षकगण, छात्राएं उपस्थित रहीं।


