

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- स्थानीय श्री मानस भवन में चल रही पंचदिवसीय मानस सम्मेलन विश्राम दिवस अवसर पर पूज्य संत कादमगिरि पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामस्वरूपाचार्य जी महाराज के सानिध्य में उपस्थित मानस सम्मेलन समिति के सदस्यों व उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पादुका पूजन व्यास पूजन किया गया। पूज्य संत का अभिवादन – नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा, पार्षद रवि शर्मा, देवी सिंह काकाजी, सोनू जी गुणवान, धनरुपमल काकाजी, भेरूसिंह माखनलाल पाटीदार,

अनिल धनगर, श्रीमती किरण सोनी, अनीता राठौर, एवं शीतला माता समिति सदस्य, खेड़ापति मंडल सदस्य आदि अनेक समाजसेवियों ने पूज्य संत का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राम कथा का रसपान – मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर पूज्य संत द्वारा उनके श्रीमुख से राम कथा का श्रवण कराया गया। संत श्री ने आज को कथा माता सबरी से प्रारंभ की। संत श्री ने बताया कि माता सर्बी का भक्ति के प्रति आर्कषण था। इस लोक से परलोक का रास्ता सिर्फ भक्ति के माध्यम से ही प्राप्त होता है। संत श्री भक्ति के अलग अलग रूप की व्याख्या की।

जिसमें संत का समागम, भक्त का मन ओर संतो की सेवा को भक्ति का अभिन्न रूप बताया। आज राम कथा में सैकडो की संख्या में पधारे भक्तगण श्रद्धालुगणो ने संत के श्रीमुख से भक्तिमय राम कथा का श्रवण किया। कथा के विराम दिवस पर पूज्य संत ने बताया कि राम कथा अविरल है यह सतत चलती रहेगी, ओर मानस भवन को जिस उददेश से निर्माण हुआ है, वह भी सार्थक हुआ है, प्रतिवर्ष इसी तरह नगर में मानस सम्मेलन चलता रहेगा। उमडा जन सैलाब – मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर आज श्री मानस भवन आष्टा में भक्तो का जन सैलाब देखने को मिला। दूर ग्रामीण एवं नगर के अनेक माता, बहने, बुजर्ग,

युवा सभी लोगो ने आज विश्राम दिवस पर पधारकर धर्म लाभ कमाया। सफल संचालन: संगीतमय श्री मानस सम्मेलन के पांच दिवसीय राम कथा का सफल संचालन द्वारका प्रसाद सोनी राजहंस द्वारा किया गया। मानस भवन के सुत्रधार राकेश सुराणा ने आज सम्मेलन के दौरान बताया कि आष्टा नगर में तीन कार्य बहुत ही उत्कृष्ट हो रहे है, जिसमें शीतला माता मंदिर का जीर्णोदार, राम मंदिर का निर्माण कार्य एवं मानस भवन का पुनःनिर्माण। इन कार्यो में नगर एवं ग्रामीणजनों की जनता का तन मन धन से बहुत सहयोग मिल रहा है, जिसके लिए समस्त लोगो का आभार व्यक्त किया। मानस सम्मेलन समिति के अध्यक्ष नारायणसिंह भुरू मुकाती ने कथा के विश्राम दिवस पर पधारे समस्त अतिथिगणो आमजन एवं विशिष्ठ रूप से पधारे समस्त अतिथिगणो का हद्रय से आभार व्यक्त किया।

