ग्राम पंचायत मैना में उत्साह एवं गरिमा के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा ग्रामीण के द्वारा मनाया गया कांग्रेस स्थापना दिवस

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा ग्रामीण के द्वारा कांग्रेस के स्थापना दिवस ग्राम पंचायत मैना में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी के महान पुर्वजों महात्मा गांधी जी नमन किया और अपनी बात रखी कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओपी वर्मा जी ने किया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा ग्रामीण के अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी के संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करते हुए कहा देश के सर्वोच्च मूल्यों, जैसे एकता अखंडता, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए महात्मा गाँधी,

श्रीमती इंदिरा गाँधी और राजीव गाँधी ने शहादत दी। महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब भाई ठाकुर ने संबोधित करते हुए मनरेगा योजना से महात्मा गांधी के नाम को हटाने और योजना को कमजोर करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया मैना के मशहूर कवि वर्मा जी ने हरित क्रांति, बैंकों का राष्ट्रीयकरण का जिक्र करते हुए इंदिरा गांधी के साहस पर कई काव्य पाठ किया कार्यक्रम का आभार वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश वर्मा द्वारा किया गया कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा ग्रामीण के अन्य सभी कार्यकर्ता बनाम सिंह पटेल, शिव काका, मंडलम अध्यक्ष राकेश जवारिया स्वरूप जेवरिया गुड्डू वर्मा ,बाबूलाल धाकड़ , प्रेम पटेरिया अखिलेश राजपूत देवेंद्र राजपूत आशिक मंसूरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

*मेंष:-* आज व्यापार व कार्यालय में आपसी परेशानी पैदा हो सकती है। आज आपको चल रही परेशानी को झेलना होगा, जिसने आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना दिया है। घबराएं नहीं क्योंकि ये रुकावटें अस्थाई हैं और जल्दी ही दूर हो जाएंगी।वित्तीय स्थिति का सही लेखा जोखा रखे असावधानी से नुकसान हो सकता है। 
*उपाय:-जरूरतमंदों को वस्त्र दे*
*वृष:-* आज किसी के साथ  भावनात्मक संबंध में बंध सकते हैं । आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस प्रवृत्ति में मित्रों का साथ मिलने से मनोरंजन का आनंद दुगुना हो जाएगा।शंका कुशंका से बचे अच्छे लोग दूर हो सकते है।
*उपाय:-पान का बीड़ा श्रीविष्णु को अर्पण करे*
*मिथुन:-* आज आपके लिए  दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा न करे ,वो लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी वर्चस्व में वृद्धि होगी। 
*उपाय:-बरगद के वृक्ष की पूजा करे*

*कर्क:-* आज आपके मन में तरह-तरह के सपने उत्पन्न होंगे। कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। कानूनी मामलों में आप अपने विरोधियों पर विजयी प्राप्त करेंगे। अपनी सोच और संगति को सकारात्मक रख कर कार्य करे। आपसी टकराव को दूर करने में आप मुख्य भूमिका निभा सकते है।
*उपाय:कुशा का आसन ब्राह्मण को दे*
*सिंह:-* आज आप और आपके निकटम के लोगों के बीच छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं जिनके कारण आप उदास हो सकते है। अपना नेतृत्व साबित करने के लिए आपको चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहना होगा।  खुद पर भरोसा रखें और पूरी तन्मयता से कार्य करे।
*उपाय:तांबे का पात्र मंदिर में दान करे*
*कन्या:-* आज कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में इच्छा अनुरूप कार्यभार में वृद्धि संभव है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।मानसिक शान्ति तो रहेगी, फिर भी बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
*उपाय:-तुलसी का पौधा ब्राह्मण को दे*

*तुला:-* आज जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में आप प्रगति  करेंगे, और अपनी सोची हुई या पसंदीदा दिशा में आगे बढऩे में भी सफल रहेंगे।  आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। दुसरो की सोच को जल्दी पहचान कर आप तुरंत निर्णय करेंगे और आर्थिक लाभ होगा।नौकरीं में बॉस का सहयोग रहेगा।
*उपाय:पीली सरसों घर के दक्षिण में अर्पण करे*
*वृश्चिक:-* आज अपनी बुद्धि व कार्य कुशलता से आप आर्थिक स्थिति को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। अनचाहे खर्चों में रोक लगेगी। स्वास्थ्य को लेकर सन्तुष्ट होंगे जिन जातकों के शरीर की प्रतिरोधी क्षमता कम है उन्हें कुछ कष्ट संभव है।साझेदारी में पूर्ण सफलता बनेगी।
*उपाय:पीपल के वृक्ष की पूजा करे*
*धनु:-* आज जिम्मेदारियों के निर्वहन में तनिक भी ढिलाई न बरतें। छोटी चूक बड़े लाभ को प्रभावित कर सकती है। लेन देन में सतर्क रहें। किसी भी विषय को हल्का न समझे बड़ा संकट बन सकता है।अर्थहीन विषयो पर वाद-विवाद कर आप मानसिक तनाव को अपने साथ रख सकते है।रक्तचाप से पीड़ा हो सकती है।
*उपाय:श्रीविष्णु को जव अर्पण करे*

*मकर:-* आज  मधुरशब्दों से किसी कार्य में विजयी प्राप्त करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। परंतु मध्याह्न के बाद भी किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लीजिएगा,अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से भेंट होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर यश प्राप्त करेंगे। 
*उपाय:-सफ़ेद चंदन अपने पॉकेट मे रखे*
*कुम्भ:-* आज आज मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी को धन उधार न दे वापसी में समस्या उत्पन्न होगी।घुटनों के दर्द से पीड़ा रहेगी।यात्रा पर आज न जाये जरूरी हो तो गुड़ खाकर निकले।
*उपाय:हरि घास गौ माता को खिलाये*
*मीन:-* आज कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रही है। अपनी वाकपटुता के बल पर और भी बेहतर परिणाम हासिल कर सकेंगे। व्यवसायिक रूप से आपकी तारिफ होगी और आपके प्रयासों को सराहा जायेगा। आपको अपनी परियोजनाओं से लाभ होगा।
*उपाय:सफेद पुष्प पितरों पर अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top