
आष्टा- मध्य प्रदेश सचिव धनंजय जाट बने प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी
वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल। सीहोर जाट महासभा ने प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह पचोर, महिला प्रदेश अध्यक्ष अजुध्या जी गोदारा, युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा का किया भव्य स्वागत

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल, अखिल भारतीय जाट महासभा हरदा जिला अध्यक्ष बने कमल पटेल मुहाल। अखिल भारतीय जाट महासभा सीहोर द्वारा एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम सीहोर के मोर गार्डन में आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी युवा प्रदेश सचिव पत्रकार धनंजय जाट ने बताया कि जब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह पचोर, महिला प्रदेश अध्यक्ष अजुध्या गोदारा,

युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा जब कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो जाट महासभा सीहोर द्वारा आतिशबाजी कर ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा करते हुए भव्य रूप से अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा वीर तेजाजी महाराज के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। इसी के साथ वीर तेजाजी महाराज की महाआरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। धनंजय जाट ने बताया कि जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ तेजाजी महाराज के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। तत्पश्चात भागीरथ पचार, राजेश पटेल, मुकेश भीचर,

जयप्रकाश दुक्तावा, रामकिशोर मुन्दीयाडा़, श्याम सिंह जी, गणेश जाट, बाबूलाल जाट, बलराम जाट एवं समस्त जाट महासभा सीहोर द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर साफा बांधकर जाट समाज की धर्म पटिका डालकर भव्य स्वागत किया गया। इसी के साथ अखिल भारतीय जाट महासभा मध्य प्रदेश द्वारा सीहोर जिलाध्यक्ष के पद पर देवीलाल बेड़ा ढोलपुर को नियुक्त गया किया गया एवं प्रीतम सिंह जाट बालियान पटियाला को सीहोर जिला उपाध्यक्ष। इसी के साथ हरदा जिला अध्यक्ष पद पर कमल मुहवाल सोलतलाई एवं हरदा युवा जिला अध्यक्ष अनिल डुडी बिचछापुरा को नियुक्ति किया गया।

इसी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर धर्मेंद्र जी जाजड़ा बंबबुरी को नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसी के साथ आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष नारायण जाट, आष्टा महिला अध्यक्ष सीमा जाट को नियुक्ति किया गया।
प्रदेश सचिव धनंजय जाट बने प्रदेश संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी मध्य प्रदेश चल रहे कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल समाज को संबोधित करते हुए कहा कि जाट समाज बहुत बुद्धिजीवी होते हैं, अगर जाट ठान ले तो फिर उस काम को पूरा किए बिना नहीं रहता। वही राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह पचौर ने कहा कि 60 साल से कम उम्र के नुक्ता कार्यक्रमों का बहिष्कार करें, नुक्ता प्रथा बंद करें, अगर किसी कारण बस करे तो सीमित दायरे में करें एवं सामाजिक कार्यक्रम विवाह आदि अन्य कार्यक्रमों के आमंत्रण व्हाट्सएप पर स्वीकार करें।

इसी के साथ महिला प्रदेश अध्यक्ष अजुध्या जी गोदारा द्वारा घूंघट प्रथा पूर्ण रूप से बंद हो इस पर जोर दिया उन्होंने कहा कि बहन बेटियों बहू को एक समान रूप से अधिकार देवें और उन्हें पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाएं। वही युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज समाज की युवा पीढ़ी खेती एवं व्यवसाय के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे आ रहें आज बड़ी संख्या में समाज के युवा विभिन्न शासकीय विभागों पदस्थ रहते हुए अपनी सेवा दे रहे हैं। इसी के मंचासीन उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों ने उपस्थित समाज जन को संबोधित किया। इस अवसर पर हरिकिशन डगर भोपाल अध्यक्ष, मुकेश मेन, डबास सहाब सोनतालाई, होडल सिंह, अनिल डुडी, भानु प्रताप सिंह, विजेंद्र आर्य, सोनू चौधरी पचोर, मलखान पड़याला, विनोद पड़याला, लाखन पड़याला, रामदीन पटेल तिवडी़या खातेगांव अध्यक्ष, मायाराम पटेल छापरी, राम पटेल छापरी, लक्ष्मी नारायण टाडा डोबा, हरि पटेल बाला गांव,

लीलाधर बेड़ा बाला गांव, हेमराज सरपंच पलासी, मोहन भाई कलवाना, नारायण भाई बाबरी, सुंदरलाल मूंदियाडा़ धौलपुर, रामनिवास ढाका छापरी, तेजाराम जी सीगांव, शंकर स्याग गोपालपुर, आत्माराम बलदेव बाई बोडी, रामनिवास सारण जाट मुहाई, कैलाश हुड्डा बाई बोड़ी, राधेश्याम देवड़, राधेश्याम देवड, श्याम सिंह भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामपुर दौहरा ग्राम पडीयाला, गणेश जाट सीहोर, बलराम पटेल सीहोर, बाबूलाल जी दुदलाई, आष्टा से प्रदेश महासचिव महेश जाट, प्रदेश सचिव अर्जुन जाट, महिला जिला अध्यक्ष सविता जाट, आष्टा अध्यक्ष राजू जाट, ब्लॉक अध्यक्ष नारायण जाट, आष्टा महिला अध्यक्ष सीमा जाट, उपाध्यक्ष अंबाराम जाट, विशाल जाट आदि सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन एवं युवागण उपस्थित रहे।

