

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा सम्पति संबंधी अपराधों में पतारसी एवं बरामदगी हेतु दिए गए निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत तथा एसडीओपी बुधनी श्री रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक श्री राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मोटर चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर 01 जलपरी मोटर जप्त की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 20.12.2025 को फरियादी श्यामबाबू पिता नारायण सिंह चौहान, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम चकल्दी, थाना रेहटी, जिला सीहोर (मो. 9754831536) ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी कृषि भूमि ग्राम चकल्दी में कुएँ के अंदर 7.5 हॉर्स पावर की ओपन बोरबेल जलपरी मोटर टोचन के माध्यम से लगी हुई थी, जिससे सिंचाई की जाती थी किसी अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 04/12/2025 की रात में मोटर चोरी कर ली गई। चोरी गई मोटर व टोचन की कुल कीमत लगभग 30,000/- रुपये है ।

रिपोर्ट पर थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 681/25, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम चकल्दी में संदेही राहुल चौहान से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी संदीप वर्मा के साथ मिलकर फरियादी श्यामबाबू चौहान के खेत से मोटर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से लगभग 30,000/- रुपये की 01 जलपरी मोटर जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी- 1. संदीप वर्मा पिता कैलाशचंद वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम चकल्दी, थाना रेहटी, जिला सीहोर। 2. राहुल चौहान पिता हुकुम सिंह चौहान, उम्र 28 वर्ष, निवासी पटेल मोहल्ला, ग्राम चकल्दी, थाना रेहटी, जिला सीहोर। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक श्री राजेश कहारे, टीम प्रभारी उप निरीक्षक महेश सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक जयनारायण, आरक्षक अभिषेक यादव, आरक्षक संतोष कुमार एवं आरक्षक विकास की सराहनीय भूमिका रही।


