

आष्टा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा द्वारा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की गई।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह मेमदाखेड़ी ने कहा कि लोकतंत्र में आम नागरिक का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, जिससे उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन हुआ है, हमारे नेता राहुल गांधी देश के नागरिकों के अधिकारों एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। ज्ञानेश कुमार ने मोदी सरकार के इशारे पर जिस तरीके से आम आदमी के अधिकार पर डाका डाला है, उससे आम आदमी ख़ुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है,

और अगर संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास बनाये रखना है तो ज्ञानेश्वर कुमार का इस्तीफ़ा लेकर जो भी चुनाव आयोग में गड़बड़ी हुई है उसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए, इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, मीना सिंगी, सोभालसिंह मुगली, कमलसिंह चौहान, ज़ाहिद गुड्डू, एच आर परमाल, जगदीश चौहान, घनश्याम जांगड़ा, इदरीस मंसूरी, खालिद पठान, नरेन्द्र कुशवाह, सुरेन्द्र परमार,

चंदरसिंह ठाकुर, सुभाष नामदेव, चेतन सेमली, अरविंद मेवाडा, देवबगस पटवारी, प्रदीप भाटी, सलीम अंसारी, नवाब मियाँ, डॉ लखन ठाकुर, परमानंद सेन, गोरे मियाँ, इमरान डिलक्स, नवाब बेरी, पल्लव प्रगति, लोकेन्द्र भाटी, सईद टेलर, खालिद खाकी, नासिर ख़ान, रामचरण दवारीया, मुमताज अली, बंशी बांबे, अर्जुन अजय, महेश पटेल, भरत वर्मा, देवराज मालवीय, शंकर बोड़ाना आदि लोग मौजूद रहे।
