

Updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सुभाष बस्ती का भव्य पथ संचलन गोकुल धाम आष्टा से प्रारंभ हुआ। अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ निकला यह संचलन सुभाष चौक, गंज गेट, गल चौराहा, भाऊबाव मंदिर, वाल्मीकि मोहल्ला, कन्नौद रोड और सुभाष नगर से होता हुआ पुन: गोकुल धाम पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान पूरे मार्ग में देशप्रेम का माहौल बना रहा। संचलन में शामिल स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तिबद्ध होकर संघ के जयघोष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

पुष्प वर्षा कर किया आत्मीय स्वागत पथ संचलन जैसे ही संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने से गुजरा, विद्यालय परिवार द्वारा उनका अत्यंत आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया। संस्था के संचालक एवं प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में स्कूल प्रांगण के समक्ष स्वयंसेवकों पर जोरदार पुष्प वर्षा की गई। राष्ट्रीयता के भाव को समर्पित संस्था इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा, अनुशासन और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प की सराहना की। संघ के समर्पण को नमन करते हुए प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय ने कहा:-

“राष्ट्र सेवा और अनुशासन की अविरल धारा है संघ, संस्कृति और चरित्र निर्माण का अमर प्रकाश है संघ।”
उन्होंने कहा कि जब भी विद्यालय प्रांगण के सामने से कोई तिरंगा यात्रा, जागरूकता रैली, धार्मिक-सांस्कृतिक यात्रा या राष्ट्रहित से जुड़ा जुलूस गुजरता है, तो संस्कृति स्कूल परिवार हमेशा अग्रसर होकर पुष्प वर्षा के साथ उनका अभिनंदन करता है। इससे विद्यार्थियों में हमारी संस्कृति और राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव सुदृढ़ होता है।

छात्रों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह- अनुशासित पथ संचलन और गूंजते जयघोष को देखकर विद्यालय के छात्र-छात्राएं अत्यधिक उत्साहित नजर आए। बच्चों के चेहरे पर देशभक्ति की अलख और गर्व का भाव साफ झलक रहा था। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय, उपप्राचार्य राज परिहार, वरिष्ठ शिक्षिका अनीता ताम्रकार, राजलक्ष्मी मैडम सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्रगण उपस्थित रहे।
