थाना शाहगंज ने अवैध शराब पर की कार्यवाही और लगभग पौने पाँच लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत के निर्देशन में तथा एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहगंज दिनेश चौहान की टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 14/12/25 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मछवाई के विपिन चौहान के घर में बने पानी के टैंक में अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब की पेटी रखी हुई है, सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए विपिन चौहान के घर पर दबिश दी ।

घर के अंदर टैंक में से विभिन्न तरह की देशी और अंग्रेजी शराब की कुल शराब की 73 पेटिया जिसमे कुल शराब 679 लीटर 860 मिली , जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4,73,390 रूपये की अवैध शराब जप्त कर अपराध क्रमांक- 377/25
धारा –34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद किया। नाम अभियुक्त-विपिन पिता बारेलाल चौहान निवासी मछवाई। उक्त आरोपी के विरुद्ध 2020 मे भी 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी की तलाश की जा रही है। सराहनीय योगदान – थाना प्रभारी शाहगंज श्री दिनेश चौहान ,चौकी प्रभारी बक्तरा एसआई मनोज मालवीय,

एसआई पूनम राय, प्रधान आरक्षक राजेंद्र वर्मा , प्रधान आरक्षक बबलेश , आरक्षक मनोज , सौरभ , हर्षित , शुभम , सैनिक ओमप्रकाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा । इसके अतिरिक्त थाना बुदनी द्वारा भी दो ढाबो पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की गई । जिसमे बाबूजी ढाबा से लगभग 42.45 लीटर अवैध शराब जब्त की । मिल्की ढाबा से 26.86 लीटर अवैध शराब जब्त की गई । साथ ही थाना रेहटी द्वारा ग्राम सोयत में संतोष पिता सुनेरीलाल से २२ क्वार्टर अवैध शराब और ग्राम माथनी सुनील पिता मदन नगर से 18 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की गई ।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- आज दिनांक 15-12-2025 को आरएएएफ (रेैपिड एक्शन फोर्स) की भेापाल इकाई जो जिला सीहोर को कानून व्यवस्था की दृष्टि से आवंटित की गई हैं, के द्वारा जिले में भ्रमण कर साम्प्रदायिक चुनौती वाले क्षेत्र, कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र , अपराधिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र का भ्रमण कर सम्पूर्ण क्षेत्र के विषय में जानकारी एकत्रित की गई, जिला बल के साथ मिलकर फ्लेग मार्च निकला गया। पुलिस अधीक्षक सीहोर

श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा उपस्थित समस्त बल को ब्रीफ किया गया। पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं थाना मंडी क्षेत्र में आरएएफ बटालियन की कंपनी एवं थाना कोतवाली तथा थाना मंडी के बल द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का रूट इस प्रकार रहा – कोतवाली चौराहा, बद्रीमहल, पान चौराहा, लीसा टॉकीज, तहसील चौराहा, भोपाली फाटक, कस्बा क्षेत्र, भोपाली फाटक, तहसील चौराहा, शुगर फैक्ट्री चौराहा, लुनिया चौराहा तथा थाना मंडी क्षेत्र के

संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा, नंदी बाबू सहायक कमांडेंट आरएएफ कंपनी, थाना प्रभारी कोतवाली श्री रविंद्र यादव, थाना प्रभारी मंडी श्री सुनील मेहर, निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव (रक्षित केंद्र सीहोर) सहित आरएएफ कंपनी के 24 अधिकारी/कर्मचारी तथा थाना कोतवाली एवं थाना मंडी के लगभग 50 अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया। यह कार्यवाही दिनांक 15-12-2025 से 19-12-2025 तक संपूर्ण जिले में की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top