
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- श्रीराम मानस संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति, आष्टा के तत्वाधान में मानस सम्मेलन समिति, आष्टा द्वारा आयोजित होने वाले भव्य श्रीराम मानस सम्मेलन को लेकर नगर में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो रहा है। सम्मेलन के प्रचार–प्रसार एवं सामाजिक सहभागिता के उद्देश्य से मानस सम्मेलन समिति प्रभारी दिनेश सोनी कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के निवास परसराम कॉम्प्लेक्स पहुंचे, जहां उन्होंने सपरिवार सम्मेलन का सादर आमंत्रण प्रदान किया।

इस अवसर पर कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने श्री दिनेश सोनी का पुष्पमाला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत–सम्मान किया तथा श्रीराम मानस सम्मेलन की अपार सफलता हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं। श्री कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, श्रद्धा एवं सद्भावना का संचार होता है। उन्होंने नगर एवं क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार पधारकर श्रीराम मानस सम्मेलन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि यह भव्य श्रीराम मानस सम्मेलन 22 से 26 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक मानस भवन, आष्टा में आयोजित होगा, जिसमें देश के प्रतिष्ठित संत–महात्माओं का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर कुशवाहा समाज पटेल जगदीश कुशवाहा, पूर्व पटेल किशोरीलाल कुशवाहा, इंदौर से समाज जन बी के सिंह कुशवाहा, भगवानदास कुशवाहा, गेंदालाल कुशवाहा, सेवाराम कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा,लिलाधर कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल आदि उपस्थित रहे।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- स्थानीय अदालत परिसर में लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें नगरपालिका द्वारा कैंप लगाकर नगर के बकायादारों को पूर्व में नोटिस देकर निकाय की जलकर, संपत्ति कर, समेकितकर आदि की बकाया राशि वसूली गई। कैंप का शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति की उपस्थिति में किया गया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा लोक अदालत में निकाय की बकाया जलकर, संपत्तिकर जमा करने आए बकायादारों से आग्रह करते हुए कहा कि निकाय की बकाया राशि समय रहते जमा करावें,

क्योंकि आपके द्वारा जमा की जाने वाली करों की राशि से ही नगर का विकास होता है, वहीं मूलभूत आवश्यकओं व सुविधाओं को उपलब्ध भी निकाय आपके द्वारा जमा कराई जाने वाली राशि से ही कराती है। आप सभी प्रत्येक माह अपने नलकर एवं संपत्तिकर की राशि जमा करावें, ताकि आपके ऊपर भी भार न हो और आपके द्वारा जमा कराई जाने वाली राशि से नगरपालिका और अधिक तेजी से नगर का विकास कर सकें। नपा ने वसूली 22 लाख से अधिक की बकाया राशि- मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोकुमार प्रजापति द्वारा अपने अधिनस्थ अमले को साथ लेकर मुनादी के साथ-साथ नागरिकों से बकाया जमा करने हेतु

द्वार-द्वार पहुंचकर आग्रह किया गया। सीएमओ श्री प्रजापति द्वारा वार्डवार 5 सदस्यी टीम गठित की गई जिसमें एक-एक दल प्रभारी व गठित टीम से सुचारू रूप से काम कराने के लिए एक-एक नोडल नियुक्त किया गया। सीएमओ श्री प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत के माध्यम से नगर के बकायादारों से संपत्तिकर, जलकर, समेकितकर की लगभग 22 लाख 80 हजार 706 रूपये की बकाया राशि वसूली गई है। सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति ने राजस्व अमले की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार निकाय को मजबूत करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते रहे। वसूली कार्य में नपा की राजस्व टीम सहित अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।


