
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत, युवा विकास मंडल संस्था (एनजीओ) के सहयोग से आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को इंदिरा कॉलोनी, आष्टा के 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का थाना आष्टा में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।
इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, आत्मरक्षा एवं सामाजिक-कानूनी जागरूकता बढ़ाना रहा।

थाना भ्रमण के दौरान बच्चों को दी गई जानकारी. थाने की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी सायबर रूम, मालखाना, थाना प्रभारी कक्ष एवं महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन, हवालात की प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही बाल मित्र कक्ष एवं महिला ऊर्जा डेस्क के उद्देश्य और उपयोगिता के बारे में समझाया गया। आज के समय में बढ़ते सायबर अपराध के चलते बच्चों को सायबर सुरक्षा, सायबर अपराध एवं सायबर फ्रॉड से बचाव व संबंधित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिला संबंधी अपराध एवं

उनसे बचाव के उपाय दहेज प्रथा, करियर मार्गदर्शन एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रश्नों पर संवाद किया गया। बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर पुलिस अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक एवं सरल भाषा में दिए गए। उपस्थित अधिकारी एवं सहभागिता थाना प्रभारी श्री गिरीश दुबे,थाना स्टाफ, लगभग 60 बच्चे एवं अन्य सामाजिक सदस्य। सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों एवं युवाओं को आत्मविश्वासी, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाते हुए एक सुरक्षित, समान और न्यायसंगत समाज की स्थापना में योगदान देना है।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- न्यायालय परिसर, आष्टा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को नेशनल लोक अदालत में सर्वप्रथम माॅ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, आष्टा की अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश, श्री विजय डांगी एवं न्यायाधीश श्री महेश कुमार चौहान, न्यायाधीश श्री नदीम जावेद खान, न्यायाधीश श्रीमती ऋचा शर्मा, श्रीमती ऋचा जैन, भारतीय स्टेट बैंक के कन्नौद रोड प्रबंधक श्री वीरेन्द्र कुमार, कोठरी प्रबंधक श्री मनोज कुमार वायकर,

जावर प्रबंधक श्री शम्भूनाथ चैधरी श्री कन्नौद मिर्जी श्री रजत जैन मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक रमेश सिंह अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का प्रारंभ किया गया। लोक अदालत का चर्चित मामला यह रहा कि निवासी ग्राम लसूडलिया मलक तहसील कालापीपल में आवेदिका पिंकी पंचरवार 6-7 महीने से पति राहुल पंचरवार से मनमुटाव के कारण घर बैठी थी उसे न्यायाधीश श्री महेश कुमार चैहान,

प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश आष्टा तथा ताज मोहम्मद अधिवक्ता की समझाईश से पति राहुल पंचरवार के साथ प्रकरण में समझाईश देकर राजीनामा करवाया गया एवं पुष्पगुच्छ देकर दोनों को हंसी-खुशी के साथ रहने हेतु ससुराल रवाना किया गया। लंबित प्रकरणों में न्यायाधीश श्री महेश कुमार चौहान के द्वारा कुल विद्युत प्री लिटिगेशन के 381 प्रकरण निराकरण के लिए रखे गए थे। जिसमें से राजीनामा अनुसार कुल 762 प्रकरणों का निराकरण हुआ।

जिसमें 762 पक्षकारगण को 26,23,257/-रुपये का लाभ हुआ। न्यायालय के कुल 42 प्रकरण रखे गए थे जिनमें से 42 प्रकरणों निराकरण हुआ जिसमें 42 पक्षकारों को 54,86,543/- रुपये का लाभ हुआ। इसी प्रकार न्यायाधीश श्री नदीम जावेद खान के न्यायालय में बैंक प्री लिटिगेशन के कुल 05 प्रकरण जिसमें से 05 का निराकरण हुआ और 05 पक्षकारगण को 5,96,000/- रुपये राशि राजीनामा अनुसार जमा कराई गई एवं न्यायालय के कुल 48 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गए थे जिसमें ने 48 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें 125 पक्षकार 1,36,46,000/- रुपये लाभान्वित हुए।

न्यायाधीश श्रीमती ऋचा शर्मा के न्यायालय में 61 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गए थे जिसमें से 48 प्रकरण निराकृत हुए तथा 128 पक्षकारगण को 23,96,000/- रुपये का लाभ प्राप्त हुआ। न्यायाधीश श्रीमती ऋचा जैन के न्यायालय में प्रीलिटिगेशन के सम्पत्तिकर/जलकर के कुल 178 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें 178 पक्षकारगण 14,54,893/- रूपये जमा कराये गये एवं न्यायालय के कुल 257 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गए थे जिसमें से 67 प्रकरण निराकृत हुए तथा 154 पक्षकारगण को 7,86,306/- रूपये का लाभ प्राप्त हुआ।

