वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध स्व. भीम सिंह ठाकुर का निधन सामाजिक क्षति- कैलाश परमार पूर्व नपाध्यक्ष

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- स्व. भीम सिंह ठाकुर माड़साब अंचल मैं प्रसिद्ध पांडव परिवार के पांच भाइयो में एक थे जिन्होंने अपनी स्पष्ट विचारधारा और आम जन की सेवा को स्वतंत्र रुप से साध्य करने के अपने लक्ष्य की पूर्णता हेतु शासकीय शिक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद से विरक्त होकर अंचल की सेवा सुश्रुवा मनोयोग से की! फलस्वरूप उनको सामाजिक स्वीकृति मिली लगभग 82 वर्ष की आयु में उनके निधन से जो रिक्त स्थान हुआ है उसको भरा जाना वर्तमान में मुश्किल कार्य है पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने आगे कहा कि

हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते है की उनकी आत्मा को मोक्ष मिले साथ ही परिवारजन विशेषकर उनके सुपुत्र भीष्म सिंह ठाकुर उर्फ़ ( पप्पू डॉक्टर) पूर्व जनपद प्रतिनिधि को उनके स्वर्गीय पिताजी जैसे बनने की शक्ति मिले! श्रद्धांजलि बैठक में इछावर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बलवान सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुनसिंह अजय, प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति, महेंद्रसिंह परमार मैनेजर इंडसइंड बैंक ,भूपेंद्रसिंह ठाकुर आइशर, सूरजसिंह पटेल भानाखेड़ी, पांडव परिवार से अर्जुन सिंह ठाकुर, नकुल सिंह सेवा निवृत खाद्य निरीक्षक, दक्ष राज सिंह, राजवीर सिंह आदि उपस्थित थे! सभी ने स्व भीम सिंह ठाकुर को पुष्पांजलि भी अर्पित की!

*मेंष:-* आज आय स्थिति अच्छी रहेगी।  कार्यस्थल पर क्रोध न करें। परिवार के विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान सुख सम्भव हे।
*उपाय:- ताम्बे का कलश भगवान श्रीविष्णु के मंदिर मे दे
*वृष:-* आज मकान दुकान के निर्माण में परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार विस्तार के अवसर बन रहे हैं। कारोबार में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
*उपाय:- आज हरि विष्णु को पंचमेवा अर्पण करे*

 

*मिथुन:-* आज चिंता, भय होंगे। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। संपत्ति के सौदे आलाभकारी होंगे। निवेश, नौकरी से लाभ होगा। यात्रा हो सकती है। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। नेत्र पीड़ा हो सकती है।
*उपाय:- ब्राह्मण को वस्त्र दे
*कर्क:-* आज मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। धामिर्क यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। आय का कोई स्थायी सोर्स मिलेगा। निर्माण कार्य सम्पन्न होंगे।
*उपाय’-माता लक्ष्मी को चुनरी अर्पण करे

*सिंह:-* आज ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा। नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। 
*उपाय:-गंगाजल से हरि-हर् को स्नान कराये
*कन्या:-*  आज समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। शाम तक आर्थिक मसले हल होंगे। आर्थिक  स्तिथि अनुकूल रहेगी।लक्ष्य प्राप्ति सफल रहेगी।
*उपाय:- तिल भगवान विष्णु व शिव को अर्पण करे

*तुला:-* आज कार्यक्षेत्र में किसी बुजुर्ग के साथ मदभेद हो सकता है। ऐसे व्यक्ति जिनकी अर्थव्यवस्था पर अच्छी पकड़ है आपके कार्यों में विरोध प्रगट करेंगे। आर्थिक खर्चों के योग बन रहे हैं थोड़ा संभल कर रहे। 
*उपाय:- फलों का दान मंदिर मे करे
*वृश्चिक:-* आज अपने लक्ष्य को न होने दे। नवीन योजनाओं के निर्माण व किर्यान्वन हेतु श्रेष्ठ समय है।बुद्धि चातुर्य तथा ऊंचे मनोबल से रुके कार्य बनेंगे।परिवार में सामंजस्य बनाये रखे।
*उपाय:- ब्राह्मण जोड़े को भोजन कराये

*धनु:-* आज अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। आय वृद्धि या प्रमोशन का समाचार मिलेगा। 
*उपाय:-भगवान हरि हर को तुलसी व बेलपत्र अर्पण करे
*मकर:-* आज आपको भाग्य का भरपूर सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।विधार्थियो को समय उत्तम है।
*उपाय:-पंचामृत से श्री विष्णु का अभिषेक करे

*कुम्भ:-* आज आपका मन इधर-उधर भटकेगा जिसे आपको ही केन्द्रित करना होगा | मानसिक अशांति का अनुभव होगा लेकिन आपको सिर्फ लक्ष्य की ओर ध्यान देना है | आपके कर्म ही आपके भाग्य में सहायक होंगे |
*उपाय:-श्रीराम मंदिर मे घी का दीपक लगाये
*मीन:-* आज समाज में प्रतिष्ठा मिलने के आसार बनते दिख रहे हैं, जिससे आपके कार्य क्षेत्र में भी आपको आसानी होगी | लोगों से मिलना जुलना बनाए रखें, यदि कोई आपकी ओर मित्रता का हाथ बढ़ाये तो उसका हाथ थामने में बिल्कुल भी समय ना लगायें |
*उपाय:- सुगंधित द्रव्य भगवान को अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top