भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का कमलेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया जोरदार स्वागत,बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल भी पहुचे

updatenews247.com धनंजय जाट आष्टा 7746898041- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर का आज सोमवार को शाजापुर से भोपाल पदभार ग्रहण करने जाते वक्त आष्टा पहुचने पर आष्टा बायपास चौपाटी पर भारतीय जनता युवा मोर्चे के नेता कमलेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में भव्य ऐतिहासिक स्वागत सम्मान किया गया । प्रातः करीब 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर,आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के साथ जैसे ही वाहनों के काफिले के साथ चौपाटी पहुचे ढोल ढमाके, आतिशबाजी,जेसीबी क्रेन से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया । सैकड़ो की तादात में मंच पर उपस्तिथ भाजपा,भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने

बड़ी माला पहना कर श्री श्याम टेलर,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चे के अध्यक्ष श्याम टेलर एवं विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने संबोधित किया । स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह और जोश देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता,जनप्रतिनिधि,पार्षद,युवा मोर्चे के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्तिथ थे । प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने युवा नेता कमलेश विश्वकर्मा एवं गगन खत्री के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा मोर्चे के कार्यकर्ता भोपाल भी पहुचे ओर पदभार कार्यक्रम में शामिल हुए ।

*मेंष:-* आज प्रगति के अवसर है।इन्वेस्टमेंट से भविष्य में लाभ मिलेगा।दोपहर बाद शेयर बाजार में नुकसान लग सकता है।नसों में खिंचाव रहेगा।
*उपाय:- गौ माता का पूजन करें*
*वृष:-* आज पूर्ण विश्वास से काम करे।आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा।विद्यार्थी वर्ग परिश्रम का उचित लाभ प्राप्त करेगा।सामाजिक वर्चस्व बढेगा।
*उपाय:- माखन मिश्री श्री राम मंदिर में अर्पण करें*

*मिथुन:-* आज तनाव,तंगाई व शरीर पीड़ा हो सकती है।माध्यन्ह बाद आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।फर्नीचर खरीदी हो सकती है।
*उपाय:- तिल भगवान विष्णु को अर्पण करें*
*कर्क:-* आज परिवार में सुख शांति व सम्मान प्राप्ति के पूरे योग है।खेल,सुरक्षा में कार्यरत लोग सफल रहेंगे।नवीन व्यापारिक सौदे लाभ देंगे।
*उपाय:- गणपति जी को दूर्वा अर्पण करें*

*सिंह:-* आज पुराने विवाद अपने आप ही खत्म होंगे।राजनेताओं के लिये समय अनुकूल है।वस्तु स्टॉक से लाभ होगा।नौकरीं में समय अनुकूल है।
*उपाय:- लाल ध्वजा हनुमान मंदिर में अर्पण करें*
*कन्या:-* आज रचनात्मक कार्यो में समय देंगे।हास्य परिहास में का समय रहेगा।घर मे उत्साह होने से मन प्रसन्न रहेगा।कार्य जल्दी पूर्ण होंगे।स्वस्थ्यय में अनुकूलता रहेगी।
*उपाय:- पक्षियों को अनाज दे*

*तुला:-* आप प्रॉपर्टी की अदला बदली आय वृद्धि करेगी।माध्यन्ह के बाद पारिवारिक समस्याएं चिंताकारक बन सकती है।क्रोध पर नियंत्रण रखें।
*उपाय:- तीर्थ जल से स्नान करें*
*वृश्चिक* आज अधूरे संकल्प पूरे होंगे।कार्य क्षमता में वृद्धिमान गतिशीलता रहेगी।आत्मबल बढेगा।आमदनी आशानुकूल रहने से घर मे खुशी रहेगी।
*उपाय:- चंदन भगवान शिव को अर्पण करे*


*धनु:-* आज अग्नि बिजली से शरीर पीड़ा हो सकती है।दोपहर बाद बौद्धिक कार्यो से यश प्राप्त होगा।कोई बड़ा व्यापारिक समझौता बन सकता है।
*उपाय:- तांबे का दीपक श्री कृष्ण मंदिर में दान करें*
*मकर:-* आज व्यवसाय,घर गृहस्थ में विपरीतता का वातावरण भय उत्पन्न करेगा।दोपहर बाद उद्यम में अनुकूलता से आय स्तर मजबूत होगा।यात्रा योग बन सकता है।
*उपाय:- श्री गणेश जी को सिंदूर का चोला अर्पण करें*

कुम्भ:-* आज स्वतंत्र कार्य की रूपरेखा बनेगी।अविवाहितों के लिए विवाह सम्बन्धी खुश खबर मिल सकती है। माध्यन्ह बाद शत्रु दोष होगा मान घटेगा।सर दर्द हो सकता है।
*उपाय:- छोटी बहन को मिष्ठान दें*
*मीन:-* आज यश के कारोबार में उन्नति रहेगी।कुछ नये कार्यो में लाभ के साथ सम्मान भी रहेगा।कर्ज से मुक्ति रहेगी।अनुकूल लक्ष्य प्राप्ति से मनोबल उच्च रहेगा।
*उपाय:- भांजे को वस्त्र दिलाए*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top