सिविल अस्पताल आष्टा में चिकित्सा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि:- डॉ. शुभम दलोद्रिया ने सफलतापूर्वक की पहली हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी, BMO डॉक्टर अमित माथुर के कुशल मार्गदर्शन में हुआ ऑपरेशन

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को लगातार नई ऊंचाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में अस्पताल की प्रतिष्ठित महिला चिकित्सक डॉ. शुभम दलोद्रिया ने सिविल अस्पताल आष्टा में अपनी पहली हिस्टेरेक्टॉमी (Hysterectomy – बच्चेदानी निकालने का ऑपरेशन) सफलतापूर्वक संपन्न कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है, यह सफल ऑपरेशन बीएमओ डॉक्टर अमित माथुर के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।

इस जटिल और महत्वपूर्ण सर्जरी के सफल होने से न केवल अस्पताल की चिकित्सकीय क्षमता का लोहा मनवाया है, बल्कि आष्टा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए उच्च स्तरीय महिला रोग उपचार अब स्थानीय स्तर पर ही सुलभ हो गया है।

स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार- अक्सर गर्भाशय से जुड़ी गंभीर समस्याओं और जटिल ऑपरेशन के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की अतिरिक्त हानि होती थी। डॉ. शुभम दलोद्रिया द्वारा सिविल अस्पताल में इस सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिए जाने से अब स्थानीय क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं को राहत मिलेगी। इस उपलब्धि से अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ में भी उत्साह का माहौल है।

मरीजों और परिजनों में खुशी की लहर- सफल ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह से स्थिर और स्वस्थ बताई जा रही है, दो-तीन दिनों में मरीज डिस्चार्ज होकर सकुशल स्वस्थ लौटेंगी अपने घर। मरीज के परिजनों ने सिविल अस्पताल आष्टा बीएमओ डॉ अमित माथुर और विशेष रूप से डॉ. शुभम दलोद्रिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीएमओ डॉ अमित माथुर के कुशल दर्शन में आष्टा सरकारी अस्पताल में इस तरह की आधुनिक और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा मिलना आष्टा के लिए बहुत बड़ी सौगात है।

अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भरोसा जताया है कि बीएमओ डॉक्टर अमित माथुर के उचित मार्गदर्शन में आष्टा सिविल हॉस्पिटल में और भी आधुनिक और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा मरीज को मिलेगी साथ ही डॉ. शुभम दलोद्रिया को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी है और भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य जारी रखने की उम्मीद जताई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top