चोरी के अपराधों में फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों को किया गिरफ्तार

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना मण्डी, जिला सीहोर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 62/2026, धारा 303(2) बीएनएस में फरार अभियुक्त गोविंद जांगड़ा पिता माखन जांगड़ा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम डेंडी, थाना शुजालपुर, जिला शाजापुर तथा अपराध क्रमांक 390/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में फरार अभियुक्त सुनील मालवीय पिता कैलाश मालवीय, उम्र 34 वर्ष, निवासी फ्रिगंज मण्डी, थाना शुजालपुर, जिला शाजापुर घटना दिनांक से फरार चल रहे थे।

उक्त दोनों प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों के विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।📌 *स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामीली* :-घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर चोरी में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतारसी कर गोविंद जांगड़ा एवं सुनील मालवीय को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीहोर निरुद्ध किया गया।📌 *गिरफ्तार आरोपी :-*1. गोविंद जांगड़ा पिता माखन जांगड़ा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम डेंडी, थाना शुजालपुर, जिला शाजापुर।2. सुनील मालवीय पिता कैलाश मालवीय, उम्र 34 वर्ष, निवासी फ्रिगंज मण्डी, थाना शुजालपुर, जिला शाजापुर।📌 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*- उनि. दिनेश कुमार सहगल- प्रआर. 569 सचिन सिंह जाट- प्रआर. 140 उमेश वर्मा- प्रआर. 598 अनिल दोहरे- आर. 736 नेपाल सिंह (आसूचना)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top