लूटेरी दुल्हन और उसकी फर्जी भाभी गिरफ्तार, गैंग शादी के एक सप्ताह मेें बहाने बनाकर रुपया और जेवरात लेकर हो जाती है फरार

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- थाना भैरुंदा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का किया पर्दाफाश, लूटेरी दुल्हन और उसकी फर्जी भाभी गिरफ्तार, घटना के अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी, गैंग शादी के एक सप्ताह मेें बहाने बनाकर रुपया और जेवरात लेकर हो जाती है फरार, आरोपीगण द्वारा अन्य लोगों के साथ भी की गई है धोखाधड़ी। घटनाक्रमः- दिनांक 06/12/2025 को फरियादी रामबाबू गुप्ता पिता स्व आनन्दी लाल गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासी शास्त्री काँलोनी भैरूंदा एक लेखीय आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि रानी नाम की महिला, उसके भैया कृष्णकुमार शर्मा उर्फ मुकेश,

भाभी दिव्या, राधा उर्फ राजू बाई व द्वारा आवेदक के साले सचिन गुप्ता से रानी की झूठी शादी करा धोखाधङी कर 1,71,000 रूपये ले लेकर दुल्हन फरार हो गई हैl फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 662/25 धारा 318(4),61(2) bns का पंजीबद्ध कर विवेचना मेें लिया गया। की गयी कार्यवाही- अपराध पंजीयन के पश्चात घटना की गंभीरता को देखते हुऐ सीहोर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा आरोपीगण की गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त हुए थे, निर्देशों के पालन मेें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत व एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी घनश्याम दांगी द्वारा टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा लूटेरी दुल्हन रानी प्रजापति पति दीपक कुमार प्रजापति उम्र 32 साल निवासी केके नगर आगरा उत्तरप्रदेश व उसकी सहयोगी दिव्या पति महेन्द्र गंधर्व उम्र 43 साल निवासी माता मंदिर के पास देशवाली मोहल्ला, दोराहा थाना दोराहा जिला सीहोर को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से फरियादी से लिए गए रुपये, मोबाइल फोन, जेवर ज़प्त किए गएl आरोपी दुल्हन रानी और उसकी फर्जी भाभी दिव्या को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भैरुंदा मे पेश किया।
घटना मेें शामिल अन्य सहआरोपीगणो की तलाश जारी है।

आरोपी गण द्वारा पूछताछ मेें इस घटना के अलावा अन्य पीडितों के साथ भी धोखाधडी करना स्वीकार किया है जिनके सम्बंध मेें संबधित थानों को सूचना दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपीगण- 1.रानी प्रजापति पति दीपक कुमार प्रजापति उम्र 32 साल निवासी केके नगर आगरा उत्तरप्रदेश 2.दिव्या पति महेन्द्र गंधर्व उम्र 43 साल निवासी माता मंदिर के पास देशवाली मोहल्ला, दोराहा थाना दोराहा जिला सीहोर। सहयोगी योगदानः- उनि पूजा सिहं राजपूत, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर प्रसाद, प्रधान आरक्षक मीनाक्षी दामले, महिला आरक्षक प्रिती काजले, साइबर सेल सीहोर का सराहनीय योगदान रहा हैl

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- जिला चिकित्सालय सीहोर में जॉनसन एंड जॉनसन संस्थान ऑन व्हील स्किल लैब द्वारा सूचर सिम्युलेटर एवं मॉडल्स के माध्यम से प्रायोगिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला चिकित्सालय सहित जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं के चिकित्सकों, सर्जनों, नर्सिंग अधिकारियों, ओटी टेक्नीशियनों और ड्रेसरों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. हरिओम गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा कन्नौजिया एवं श्रीमती संजुलता भार्गव की उपस्थिति में प्रतिभागियों को सर्जिकल प्रक्रियाओं में दक्षता बढ़ाने संबंधी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को नवीनतम तकनीकी पद्धतियों से अवगत कराते हुए उनकी कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर-एसपी ने ली परेड की सलामी, जवानों को किया प्रोत्साहित

सीहोर06 दिसंबर2025

      होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर सीहोर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला ने परेड की सलामी ली और जवानों का उत्सावर्धन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा होमगार्ड महानिदेशक के संदेश का वाचन भी किया गया।

      इस अवसर पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ सैनिकों के मेधावी बच्चों को चेक और वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैनिकों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। परेड के बाद ऑक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात बच्चों और अभिभावकों के लिए मनोरंजक खेल गतिविधियों रस्साकसी, दौड़ और कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

      कार्यक्रम में परेड का नेतृत्व प्लाटून कमांडर श्री अशोक पाटीदार ने किया, जबकि एएसआई श्री सीएस चंदेरिया ने टू आईसी के रूप में परेड का संपादन किया। कार्यक्रम में संदेश वाचन के बाद आकर्षक मार्चपास्ट निकाला गया, जिसमें 02 होमगार्ड प्लाटून, 01 सिविल डिफेंस महिला प्लाटून, 01 सिविल डिफेंस पुरूष प्लाटून, ऑक्सफोर्ड स्कूल बैण्ड, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की एनसीसी टुकड़ी तथा एसडीईआएफ वाहन परेड सम्मिलित हुए। सभी प्लाटूनों ने कदमताल मिलाते हुए मंच के सामने से गुजरकर सलामी दी। कार्यक्रम में पीसी श्री महेंद्र वर्मा, सहायक एनसीसी अधिकारी श्री सतीश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top