
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- दिनांक 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक मानस भवन के विशाल प्रांगण में श्री मानस सम्मेलन आयोजित करने हेतु संपूर्ण समिति पूर्ण मनोयोग से जुटी हुई है आज समिति ने मानस सम्मेलन समिति के पूर्व अध्यक्ष संयोजक प्रभु प्रेमी संघ पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार से भेंट कर आवश्यक मंत्रणा की, समिति के अध्यक्ष भूरू मुकाती ने बताया कि कादम गिरी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामस्वरूपाचार्य जी, संत दीपक दास जी, संत डॉ मदन गोपाल दासधिकारी, बाल संत प्रियांशु जी महाराज प्रतिदिन दिन में 1 बजे से पांच बजे तक प्रवचन की अमृत वर्षा करेंगे,

पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि संतो के चरणों की रज से हमारा आष्टा और अधिक पल्लवित पुष्पित होगा साथ ही प्रवचनों की अमृत वर्षा से आम जन को धर्म लाभ मिलेगा मंत्रणा बैठक में समिति अध्यक्ष भूरू मुकाती, संरक्षक बी एस वर्मा एडवोकेट, समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी अनूप जैन कचरू, मनोहर भोजवानी, कमल ताम्रकार, शिक्षा विद भोलू सिंह ठाकुर, तेज सिंह पाटीदार, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव उपस्थित रहे, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने समिति के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत कर समिति के निमंत्रण को सिर माथे पर लगा कर पद अधिकारियों का विनम्र आभार व्यक्त किया।

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और आवश्यक सुधार के उद्देश्य से चलाया जा रहा है स्कूलों का निरीक्षण अभियान
सीहोर, 06 दिसंबर, 2025
कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार निरीक्षणकर्ता लगातार शासकीय विद्यालयों और छात्रावासों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर द्वारा जिले की 1100 से अधिक शालाओं के निरीक्षण के लिए निरीक्षणकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्धारित अवधि में विद्यालयों की शैक्षणिक, भौतिक एवं प्रशासनिक स्थिति का प्रत्यक्ष मूल्यांकन कर अपनी दैनिक रिपोर्ट जिला कार्यालय में जमा कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज भी निरीक्षण दलों ने जिले के सभी विकासखंडों के स्कूलों एवं छात्रावासों का भ्रमण कर उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, स्वच्छता, मध्याह्न भोजन, अधोसंरचना, छात्रावासीय व्यवस्थाओं सहित विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का परीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षणकर्ताओं ने आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दर्ज किए, ताकि शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। निरीक्षण अभियान 8 दिसंबर तक सतत रूप से जारी है, तथा सभी निरीक्षणकर्ताओं को निर्धारित प्रपत्र के अनुसार सात दिवस में सटीक एवं तथ्यपरक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीहोर, 07 दिसंबर, 2025
युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 09 दिसंबर 2025 को प्रात: 11 बजे सीहोर स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में रोजगार-स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में रोजगार विभाग द्वारा स्थानीय, प्रदेश एवं अन्य राज्यों की कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
रोजगार मेला मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 700 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा स्वरोजगार विभागों के स्वरोजगार प्राप्त हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा तथा नये प्रकरण तैयार किये जायेगे। इसके साथ ही शासकीय आईटीआई द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिये आवेदकों को चयनित किया जायेगा। इच्छुक आवेदक अपने मूल दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं।
