गौशाला समिति ने तहसीलदार श्री राम पगारे को सौंपा ज्ञापन, शिवालय अस्पताल के सामने खुले नाले से रोजाना खतरा, गाय फिर गिरी। पूर्व में भी पशु गिर चुके हैं

Oplus_16777216

updatenews247.com धनंजय जाट आष्टा 7746898041- कन्नौद रोड स्थित शिवालय अस्पताल के सामने नगर पालिका द्वारा बनाया गया नाला लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है, जिसके कारण रोजाना दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इस खुले नाले में कई बार मवेशी गिर चुके हैं, जिनमें कुछ की मौत भी हो चुकी है। इसी तरह आज फिर एक गाय नाले में गिर गई, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल देखने को मिला। नगर पालिका को पूर्व में अनेक बार इस गंभीर समस्या से अवगत कराया जा चुका है, किंतु अब तक किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। लापरवाही के चलते आए दिन मवेशियों को चोट लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

इसी समस्या को लेकर मां पार्वती धाम गौशाला समिति ने आज तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार श्री राम पगारे को ज्ञापन सौंपा। समिति सदस्यों ने बताया कि खुले नाले को ढंकने या उस पर बैरिकेडिंग लगाने की तत्काल आवश्यकता है, अन्यथा किसी बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। तहसीलदार श्री पगारे ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि नगर पालिका को निर्देशित कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करवाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों। ज्ञापन सौंपने वालों में गौशाला सचिव सुनील कचनेरिया एडवोकेट, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम जांगड़ा, जीवन सिंह खजुरिया एडवोकेट, केशव माधव, प्रहलाद वर्मा, गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- कुबेरेश्वरधाम में आयोजित होगा महाकुंभ फरवरी 2026, रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर प्रशासन कर रहा कुंभ स्तर पर तैयारियां, पार्किंग की व्यवस्था के अलावा अस्थाई बस और आटो स्टैंड, आगामी रूद्राक्ष महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज ने अधिकारियों की बैठक ली। आगामी फरवरी 2026 में हर साल की तरह इस साल भी जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर प्रशासन और विठलेश सेवा समिति के द्वारा कुंभ स्तर पर तैयारियां की जा रही हजारों की संख्या में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा,

इसके अलावा अस्थाई बस स्टेशन, आटो स्टैंड का निर्माण भी किया जाएगा। आगामी रूद्राक्ष महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज राजेश चंदेल ने अधिकारियों की बैठक ली। गुरुवार को धाम पर पहुंचकर श्री चंदेल और पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला सहित अन्य ने अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट कर आगामी दिनों में होने वाले ऐतिहासिक रुद्राक्ष महोत्सव कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। समिति के समीर शुक्ला और पंडित विनय मिश्रा सहित अन्य से भेंट की थी। इस मौके पर मार्ग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था, रोड डायवर्सन प्लान, रेल, बसों एवं आटो से श्रद्धालुओं के आने-जाने की स्थिति, एलईडी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पानी, फायर,

बिजली, पीए सिस्टम तथा कुबरेश्वर धाम में प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा कर कुवरेश्बर धाम की व्यवस्थाओं को समझा गया। श्री चन्देल उप पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज भोपाल ने पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला एवं अधिकारियों के साथ कुबरेश्वर धाम का भ्रमण कर पुलिस कन्ट्रोल रूम, पार्किग व्यवस्था स्थल, कथा स्थल, अस्पताल, भोजनशाला, आदि स्थानों का भ्रमण कर अधिकारियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा,

रक्षित निरीक्षक सीहोर उपेन्द्र यादव, निरीक्षक एसबी सत्येन्द्र यादव, प्रभारी यातायात सुबेदार बृजमेाहन धाकड़, प्रभारी डीएसबी श्रीमति रेखा जोझा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए विठलेश सेवा समिति के मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि भव्य कार्यक्रम में वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था के लिए भूमि की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा आस-पास के रिक्त स्थानों पर भी प्रशासन और समाजसेवियों के द्वारा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे जाम जैसी स्थिति से निजात मिलेगी, इसके अलावा शहर की अन्य कालोनियों सहित अन्य ने भी अपने-अपने सुझाव दिए है।

इसके अलावा अनेक किसानों ने भी अपनी-अपनी फसल महोत्सव से पहले ही काटने का फैसला लिया है। ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में महोत्सव को लेकर आस्था और पूरा उत्साह है। सभी समाज अपनी-अपनी यथा शक्ति पूरा सहयोग देने को तैयार है। 10 एकड़ से अधिक में बनाई जाएगी भोजनशाला- उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के पास में ही एक बड़ी भव्य भोजनशाला है इसके अलावा भी 10 एकड़ में भोजनशाला का निर्माण किया गया। सीहोर में स्थित भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा का कुबेरेश्वर धाम मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है और यहां होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव की देशभर के श्रद्धालुओं को बड़ी बेसब्री से प्रतीक्षा रहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top