एक्सीलेंस पब्लिक हाई स्कूल में किया गया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर के निर्देशानुसार में श्रीमती ऋचा जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, आष्टा जिला सीहोर के द्वारा दिनांक 03 दिसम्बर 2025 को दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में एक्सीलेंस पब्लिक हाई स्कूल आष्टा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती जैन ने कहा कि दिव्यांगता को अक्सर लोग केवल शारीरिक कमी के रूप में देखते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यह कमी नहीं,

बल्कि परिस्थितियों की एक चुनौती है. इंसान ने जब-जब सीमाओं को स्वीकार करने से इनकार किया है, उसी समय नई तकनीक, नई सोच और नए आविष्कार जन्म लेते रहे हैं. आज दुनिया उस मोड़ पर है, जहां विकलांगता का मतलब अब जीवन भर निर्भर रहना नहीं रहा, बल्कि नई संभावनाओं की शुरुआत बन चुका है। हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस इसी सोच को आगे बढ़ाने का दिन है। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री संतोष शर्मा शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

*मेंष:-* जिस अवसर की आप बहुत दिनों से तलाश कर रहे थे समझ लीजिए आज के दिन वो मौका आ गया है। भूमि या आईटी के क्षेत्र से आर्थिक मदद मिलेगी। धन लाभ प्राप्त होगा।
*उपाय:-गुग्गल से घर मे हवन करे*
*वृष:-* आज मित्रों और परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों में जब इनका सहयोग मिलेगा तो आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।माध्यन्ह बाद कार्यस्थल पर विवाद से मन दुःखी होगा।
*उपाय:- कर्पूर जल मे मिलाकर शिव जी पर अर्पण करे*  

*मिथुन:-* आज बुद्धि विवेक के कारण आप यश और सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।राजस्व सम्बन्धी समस्याएं दूर होगी।कृषि में लाभ मिलेगा।आभूषण खरीदी हो सकती है।
*उपाय:-शहद किन्नर को दे*
*कर्क:-* आज आर्थिक कमजोरी से मन दुःखित होगा।घर के बड़े का स्वस्थ्यय बिगड़ सकता है।माध्यन्ह बाद सम्पत्ति लाभ हो सकता है।शिक्षाक्षेत्र में लाभदायक समय है।
*उपाय:-देव प्रतिमा के वस्त्र दान करे*

*सिंह:-* आज वाणी में सौम्‍यता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी।अनाज व होटल कार्य  मे संलग्न लोगो को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।
*उपाय:-लाल चूड़ियाँ देवी मंदिर मे अर्पण करे* *कन्या:-*  आज का दिन स्फूर्ति और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा।आर्थिक लाभ की संभावना है। 
*उपाय:- नवग्रह यंत्र पॉकेट मे रखे

*तुला:-* आज आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा ।
*उपाय:-गुड़ ब्राह्मण को दे*
*वृश्चिक:-* आज मानसिक उलझनें रहेंगी। पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।जिससे आपको कुछ सकारात्मक समय मिलेगा।
*उपाय:-घर के मुख्यद्वार पर नीम की पत्तियां लगाये*

*धनु:-* आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी, परंतु विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न ले।ट्रांसपोर्ट कार्य से लाभ होगा।वाहन लेनदेन लाभकारी रहेगा।
*उपाय:- कांसे की धातु पॉकेट मे रखे
*मकर:-* आज मानसिक परेशानियां कम होंगी। विरोधी परास्त होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मूड में उतार-चढ़ाव रहेगा। धर्म कार्य में श्रद्धा बढ़ेगी।मकान निर्माण कार्य मे तेजी आयेगी।बच्चो के साथ मनोरंजन कार्य हो सकता है।
*उपाय:-मिट्टी के पात्र मे अनाज रखकर मंदिर मे दे*

*कुम्भ:-* आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्यायप्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे। धन चोरी हो सकता है।
*उपाय:- मिष्ठान किन्नर को दे*
*मीन:-* आज दिन के प्रारंभ मे शारीरिक तथा मानसिकरूप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आय क्षेत्र कमजोर रहेगा। दोपहर बाद व्यावसायिक स्थल पर उच्चअधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चाएं  सफल होंगी।
*उपाय:- श्री कृष्ण मंदिर मे मोरपख*

*पं. डॉ दीपेश पाठक
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top