पूज्यश्री हिमालय गुरुदेव की पदयात्रा आष्टा पहुँचीभूजल वृद्धि, हरियाली एवं विश्वकल्याण का संदेश

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नित्यअन्नदाता, अखंडज्योति प्रदाता पूज्यश्री हिमालय गुरुदेव द्वारा संचालित विराट आध्यात्मिक पदयात्रा आज आष्टा क्षेत्र में पहुँची। गुरुदेव की यह दिव्य यात्रा 10 जुलाई 2025 गुरु पूर्णिमा के पावन दिन श्री शैल से गिरिनार तक 1700 किलोमीटर पूर्ण कर चुकी है। इसके पश्चात 5 नवंबर पूर्णिमा को गिरनार से काशी तक की 1600 किलोमीटर लंबी पदयात्रा का शुभारंभ हुआ।यात्रा के 29वें दिन गुरुदेव द्वारा 800 किलोमीटर की दूरी पूर्ण करने के बाद उनका आष्टा में भव्य स्वागत किया गया। गुरुदेव ने रात्रि विश्राम मुकाती वेयर हाउस के अतिथि गृह में किया, जहाँ सकल समाज की ओर से प्रमुख नागरिक मनीष डोंगरे, अनिल भाटी, श्रीमती ज्योति भाटी, सुनीता भाटी, समता डोंगरे एवं

वैदिक डोंगरे ने साफा, शाल एवं श्रीफल भेंट कर गुरुदेव का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। गुरुदेव ने यहीं पर प्रसादी भोजन ग्रहण किया तथा सत्संग चर्चा के दौरान यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पदयात्रा भूजल वृद्धि, हरियाली विस्तार एवं विश्व कल्याण के संदेश को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से मानव समाज को प्रकृति संरक्षण और आध्यात्मिक उत्थान के प्रति जाग्रत करना ही मुख्य लक्ष्य है।गुरुदेव ने आष्टा क्षेत्र के लिए विशेष आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह भूमि सदैव उन्नति, विकास और सौभाग्य से परिपूर्ण रहे। पदयात्रा के उपरांत पूज्य गुरुदेव हिमालय की कंदराओं में पुनः तपस्या हेतु प्रस्थान करेंगे।आष्टा में गुरुदेव का आगमन श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देने वाला रहा।

*मेंष:-* व्यक्तिव में पराक्रम होगा।सन्तान सहयोग रहेगा।शत्रु भय से मुक्ति होंगी।प्रेम प्रसंग से बचे नही तो पारिवारिक विवाद बन सकता है।आकस्मिक लाभ हो सकता है।
*उपाय:- जल में कर्पूर मिलाकर स्नान करें*
*वृष:-* मन मे विभिन्न विचार उत्तपन्न होंगे।व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।पुत्री के विवाह की चिंता दूर होंगी।ईश्वर आराधना में मन लगेगा।मन की अभिलाषा पूर्ण होगी।
*उपाय:- हरे मूंग गौ माता  को खिलाएं*

*मिथुन:-* मानसिक क्लेश,आर्थिक परेशानी,एवं पीठ में दर्द हो सकता है।निर्माण कार्य मे अपव्यय होगा।सचेत रहने का समय है।शेयर बाजार से दूर रहे।
*उपाय:- तांबे का तार पॉकेट में रखें*
*कर्क:-* आपकी वाणी से लोग आकर्षित होंगे।नौकरी पेशावालों को सुख सम्मान प्राप्त होगा।यात्रा में खर्च होगा।पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा।गुरु रुके हुऐ कार्य पूर्ण कराएंगे
*उपाय:- सफेद ध्वजा शिव मंदिर में अर्पण करें*

सिंह:-* उच्चाधिकारियों के सम्पर्क का लाभ आपको प्राप्त होगा।बलवान शत्रु पर विजय होगी।यात्रा के योग बनेंगे ।पुरानी लेनदारी मिलने के आसार है।महत्वकांक्षी योजनाओं से लाभ मिल सकता है।
*उपाय:- लाल बिंदिया छोटी कन्या को दें*
*कन्या:-* भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे।घर का वातावरण प्रसन्न रहेगा।कृषि क्षेत्र में लाभ मिलेगा।राजनैतिक  क्षेत्र में रुझान बड़ सकता है। मित्रो का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:- शिव पिंडी पर केसर से स्वास्तिक बनाएं*

*तुला:-* नये नये शत्रु बनेंगे।बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी।जमीन के लेनदेन में नुकसान हो सकता है।माता-पिता का ध्यान रखे स्वास्थ्य तकलीफ हो सकती है।रक्त विकार बन सकते है।
*उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें*
*वृश्चिक:-* धन लाभ होगा।रुके कार्य पूर्ण होंगे।बच्चो के विवाह की चिंता दूर होंगी।धैर्य व सयंम से कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी।
*उपाय:- मां सरस्वती को मोर पंख अर्पण करें*

*धनु:-* समय आपके पक्ष में नवीन कार्य प्रारम्भ किया जा सकता है।स्त्री वर्गीय मित्रो से सहयोग मिलेगा। कर्ज से मुक्ति होगी।वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।जल्दबाजी न करे चोट लग सकती है।
*उपाय:- गौ माता को गुड़ खिलाएं*
*मकर:-* आज का दिन अनुकूल होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय लोगो से अनुकूल कार्य पूर्ण होगा।न्यायालीन कार्य की समस्या दूर होगी।
*उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं*

*कुम्भ:-* सामान्य सुख एवं धिमिगति से कार्य पूर्ण होगा।परिश्रम अधिक होगा सम्पत्ति के लिये पारिवारिक कलह होने की सम्भवना।विद्यार्थी के लिये चुनौतीपूर्ण समय रहेगा।
*उपाय:- चांदी का सिक्का अपने पॉकेट में रखें*
*मीन:-* आपके द्वारा परोपकारी कार्य होंगे।जमीन,मकान व वाहन के प्राप्ति के योग बनेंगे।बुरी संगत से बचे।पत्नी की बात को नजरअंदाज न करे।
*उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top