
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नवरत्न परिवार आष्टा के अध्यक्ष अंकित वोहरा ने वर्ष 2025 में बनाया दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड। श्री संघ के होनहार युवा अंकित वोहरा की इस उपलब्धि पर सीहोर प्रतिष्ठा महोत्सव में युवा आचार्य भगवंत विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब की पावन निश्रा में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गौतम जी टेटवाल द्वारा उन्हें विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया,

इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष पवन सुराणा सहित विनीत सिंगी, पंकज गोखरू नवरत्न परिवार के सदस्य, महावीर महिला मंडल की सदस्य, शाश्वत बहू मंडल के सदस्य एवं सीहोर श्री संघ के सदस्यआदि उपस्थित थे ।
आप सभी जनों ने आपको बधाई प्रेषित की एवं आपने समाज नगर एवं प्रदेश का जो नाम विश्व पटल पर रोशन किया है उसके लिए बहुत-बहुत बधाई दी है और आगे भी ऐसा ही नाम रोशन करते रहे इसकी शुभकामनाएं प्रेषित की ।

मेंष:-* आज व्यापार-धंधे में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कार्यभार से थकान अनुभव हो सकता है।
उपाय:- श्री गणेश को बेसन के लड्डू अर्पण करें
*वृष:-* आज आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। घर के रंगरोगन का कार्य प्रारम्भ हो सकता है।
उपाय:- पांच गोमती चक्र अपने पॉकेट में रखें

*मिथुन:-* आज अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
उपाय:- तीर्थ जल से भगवान शिव का अभिषेक करें
*कर्क:-* आज मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।खानपान का विशेष ध्यान रखे पेट मे समस्या बन सकती है।किसी से उधार धन न ले और न किसी को उधार धन दे।धनहानि हो सकती है।
उपाय:- पांच मंदिर में घी के दीपक लगाएं

*सिंह:-* शादी-विवाह संबंधी वार्ता तो सफ़ल रहेगी और यदि व्यापारी हैं तो आज बहुत अच्छा लाभ मिलेगा, पूरी ताकत लगा दें। किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी दिन अच्छा। शत्रु परास्त होंगे।
उपाय:- लाल ध्वजा हनुमान मंदिर में अर्पण करे
*कन्या:-* आज एकाधिक स्रोतों से धन का आगमन होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में मान-मर्यादा बढेगी। बड़े भाई या पिता से सहयोग मिल सकता है।अपने व्यवहार को संयमित रखें।
उपाय:-शिव मंदिर में स्वास्तिक बनाएं

*तुला:-* आज अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं। ऑफिस में अपने से छोटे लोगों की टेंशन हो सकती है। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में होंगी। सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है।
उपाय:- खेल के पत्ते पर ॐ लिखकर भगवान विष्णु को अर्पण करें
*वृश्चिक* आज वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।पार्टनर के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है। वाणी व व्यवहार को संयमित रखें। विरोधी पक्ष से सावधान। पुरानी समस्या पुनः उत्पन्न हो सकती है।
उपाय:- हल्दी भगवान विष्णु को अर्पण करें

*धनु:-* आज निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे। मायके/ससुराल से शुभ समाचार मिल सकता है, कही यात्रा पर जा सकते है।आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगें। खर्चों को अधिकता परेशान करेगी। परिवार की समस्याओं का हल निकलेगा।
उपाय:-शिवजी को जनेऊ अर्पण करें
*मकर:-* आज वित्तीय क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा, आपकी प्रतिस्पर्धी क्षमता भी बढ़ेगी, नई नौकरी या कारोबारियों को अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं। महीनों की थकावट के बाद आप अंततः उर्जावान महसूस करेंगे।किसी विशेष व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात सफल हो सकती है।
उपाय:- मिश्री देव मंदिर में दें

*कुम्भ:-* आज मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज एक इच्छा, एक आशा, एक नजरिया जो आपकी सोच बदल सकती हैं। आपको थोड़ा धैर्य बना के चलना होगा।
उपाय:-लाल सूती धागा पीपल पर अर्पण करें
*मीन:-* आज दुश्मन हानि पहुँचाने की स्थिति में रहेंगे, सतर्क रहे। आपके नौकर और अधिनस्थ आपकी आज्ञा की अवहेलना करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिणाम मिलने की संभावना ज्यादा है।किसी से विवाद इतना बढेगा की बोलचाल भी बंद हो सकता है।
उपाय:- गुड़ चना गाय को खिलाएं
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
