सरकार का लक्ष्य,सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुचे योजनाओं का लाभ-गोपालसिंह इंजीनियर

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सिद्दीकगंज में शिविर आयोजित, जनविश्वास का सेतु बना मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, शिविर में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

आष्टा । आष्टा विकासखंड के सिद्दीकगंज में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शिविर एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


विधायक श्री इंजीनियर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने तथा पात्रतानुसार लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य, कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से छूटे नहीं शिविर में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने कहा कि प्रशासन और पुलिस आमजन की समस्याओं के निराकरण तथा क्षेत्र में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित माध्यमों का उपयोग करने की अपील की। शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा उनका लाभ लेने के लिए ग्राम वासियों को जागरूक किया।

Oplus_16908288

“ग्रामवासियों ने की जनविश्वास अभियान की सराहना”

ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने और उनका समाधान प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति से योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है। ग्रामवासियों ने अभियान को आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में उपयोगी पहल बताया।

“ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण से मिल रही है योजनाओं की जमीनी हकीकत”

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कार्यालयों में संचालित कार्यों, जन सेवाओं की स्थिति तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में सिद्दिकगंज के तालाब पर स्वछता अभियान शुरू कर सफाई की गई ।
कार्यक्रम में डीएफओ श्रीमती अर्चना पटेल, एसडीएम महेन्द्र प्रताप किरार, जनपद सीईओ अमित व्यास, सरपंच महेन्द्र सिंह काजले,जनपद सदस्य महेन्द्र सिंह ठाकुर,मानसिंह ठाकुर,शिव पाटीदार,राजेन्द्र धारवा,नरेंद्र ठाकुर,नीरज सोलंकी,मंजू मूंदड़ा,लक्ष्मीनारायण वर्मा,लोकेन्द्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,ग्रामीणजन,अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top