सांदीपनि विद्यालय की छात्रा माही का चयन राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में विधायक और कलेक्टर ने किया सम्मान

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा की प्रतिभाशाली छात्रा माही कंडारे का चयन राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग म.प्र. और स्कूल गेम्स फैडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में माही ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। मणिपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में माही म.प्र. का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्राचार्य ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में कहा कि हमारा लक्ष्य है कि माही राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता से आगे बढ़ कर ओलपिंक में खेलें। प्राचार्य ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विद्यालय में खेलकूद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय से भिन्न भिन्न खेलों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर खिलाड़ी गए है। हाल ही में विद्यालय में बाॅस्केट बाॅल कोर्ट, रेस्लिंग मेट, बेडमिंटन कोर्ट, फुटबाल मैदान एवं अन्य सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

Oplus_16908288

शनिवार को सिद्दीकगंज में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर और कलेक्टर बालागुरू के. ने माही को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। माही की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, कलेक्टर बालागुरू के. जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव, एस.पी. सोनाक्षी सक्सैना, डीईओ शीलू शर्मा, एस.डी.एम. महेन्द्रप्रताप सिंह किरार, तहसीलदार रामलाल पगारे, प्राचार्य सितवत खान, एस.डी.ओ.पी. दामोदर गुप्ता,

टी.आई. रविन्द्र यादव, बीईओ नीलेश सक्सैना, बी.आर.सी.सी. अजबसिंह राजपूत, जनपद सीईओ अमित व्यास, कोच अशोक साहू, पिता बंटी कंडारे, डी.एस. मांडवा, तुलसीराम सरखंडे, तनिष्क चन्द्रवंशी, अंत्येश धारवां, असमा खानम, सम्राट ढोके, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र मेवाड़े, सतीश वर्मा, पदमा परमार, नवीन मौर्य, अभिलाषा श्रीवादी, मनोज कर्मोदिया, धीरज शर्मा, वंदना सोलंकी, राजीव सारसिया, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने उनकों बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top