कांग्रेसजनों ने मनाई बलबहादुरसिंह भगतजी की पुण्यतिथि

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय रतनसिंह ठाकुर के उत्तराधिकारी के रूप में राजनीतिक विरासत को संभाल कर अपने राजनीतिक सफर में जनपद अध्यक्ष रहे, साथ ही क्षेत्र में कंजर के आतंक को समाप्त करने के लिए कंजरो के विरुद्ध सक्रिय अभियान चलाने वाले, सैंधव समाज के प्रमुख स्वर्गीय बलबहादुरसिंह जिन्हें पूरा क्षेत्र भगत जी के नाम से जानता था उनकी पुण्यतिथि पर सामाजिकजनों, कांग्रेस संगठन व

राजनीतिक साथियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय कम्युनिटी हाल में आयोजित कर उन्हें याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोेधित करते हुए समस्त जनप्रतिनिधियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय बलबहादुरसिंह भगतजी ने हमेशा ही गरीब, तबके व बेसहारा लोगों की मदद की है। बिना भेदभाव के वह हर नागरिक की सहायता करते थे। राजनीतिक व्यक्तित्व होने के साथ उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में पूरे क्षेत्र में अपनी एक अलग ही पहचान स्थापित की थी। हम सभी उन्हें नम आंखों से श्रद्धा-सुमन अर्पित करते है।

श्रद्धांजलि सभा में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व नपाध्यक्षगण कैलाश परमार, श्रीमती मीना सिंगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल चौरसिया, व्यापार महासभा अध्यक्ष रुपेश राठौर, वरिष्ठ पार्षद भैय्या मियां, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण प्रहलादसिंह खड़ी, कमलसिंह चौहान, भगवतसिंह वर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह पहलवान, भाजपा नेता कृपालसिंह पटाडा, अखिल भारतीय राष्ट्रीय सदस्य हरपालसिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह शोभाखेड़ी,

सोहेल मिर्ज़ा, जावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द सिंह सेमिलीबारी, दशरथसिंह मुरावर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सौभालसिंह बागैर, सौभालसिंह मुगली, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष भैया एमपी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाबबाई ठाकुर महेन्द्रसिंह टीपाखेड़ी, सलीम अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रशीद नेताजी, पूर्व पार्षद इदरीस मंसूरी, फेजउद्दीन, तोसीफ बाबा, सकल समाज अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाहा, जगदीश चौहान, एचआर परमाल, रिंकू नामदेव, द्वाराका सोनी, राधेश्याम सोनी, अनारसिंह मेवाड़ा, दशरथसिंह मेवाड़ा,

महेरवानसिंह मेवाड़ा, नईम खां, बनपसिंह मैना, तेजसिंह वर्मा, महेश चौधरी सेवदा, रशीद नेता, मोहम्मद खालिद, गंगाधर वर्मा, उदयसिंह मंडीगेट, जीवनसिंह, विक्रमसिंह श्रीहरि बोरवेल, शिव पटेल, महेश चौधरी, कुमेरसिंह मेवाड़ा, ओमप्रकाश पटेल बोरखेड़ा, राजा पारख, डॉ. एजाज खान, नवाब बैरी, शैलन्द्रसिंह मेहतवाड़ा, दौलतसिंह बापचा, राजेंद्रसिंह दरबार, मनोहर पंडिया, मुश्ताक खां सरपंच डोडी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन के सदस्यगण मौजूद थे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन कांग्रेस नेता विनीत सिंगी ने किया तथा आभार कमलसिंह टीपाखेड़ी ने व्यक्त किया।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041– देवास संसदीय क्षेत्र की आष्टा विधानसभा के सभी मंडलो में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कोठरी एवं खाचरौद मंडल में सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ किया । खेल महोत्सव को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की खेल के क्षेत्र में यू तो अनेकों प्रतिभाएं ग्राम ग्राम में है,लेकिन ऐसी प्रतिभाओं,खिलाड़ियों को उचित खेल का मैदान नही मिलने से वे उभर कर सामने नही आ पाती है ।

कोठरी जो की पहलवानों का ग्राम है यह के पहलवानों ने कोठरी का नाम जिला,संभाग,प्रदेश,देश मे रोशन किया है । विधायक इंजीनियर ने कहा की देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने, जो की खेल,खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने,उनेह आगे लाने,उनेह अपनी खेल का हुनर दिखाने को सुअवसर देने के लिये सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की है । आष्टा विधानसभा क्षेत्र में पंचायत स्तर से सांसद खेल महोत्सव इस ही कड़ी का एक संदेश है । आष्टा विधानसभा क्षेत्र देवास लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के संसदीय क्षेत्र में आता है,आज से कोठरी एवं खाचरौद मंडल में यहां सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ हुआ है ।

सांसद खेल महोत्सव में दोनों मंडलो के कई ग्रामो के विद्यालयों से क्रिकेट, खो खो,कबड्डी,रस्साकसी आदि खेलो की टीमो के बीच प्रतियोगिता हुई । कोठरी में टंकी ग्राउंड खेल मैदान पर एवं खाचरौद मंडल में खामखेड़ा जत्रा के पीएम श्री स्कूल ग्राउंड पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल,शिव पाटीदार,सोनू गुणवान,राधेश्याम दलपति,युवराजसिंह वर्मा,यशवंतसिंह ठाकुर,वीरेन्द्र सिंह ठाकुर,जितेन्द्र आजाद,बीआरसी अजबसिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन,कार्यकर्ता,शिक्षक,विद्यार्थी, खिलाडी आदि उपस्तिथ रहे । खेल महोत्सव में आयोजित खेल टीमो से विधायक सहित सभी अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया ।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय के विरूद्ध निरंतर कार्यवाहियां की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपसिंह राठौर ने बताया कि इछावर तहसील के ग्राम बिछोली, जामली एवं फांगिया में आबकारी विभाग की टीम द्वारा दबिश दी गई और आबकारी अधिनियम के तहत 05 प्रकरण कायम किए गए।

टीम द्वारा इस कार्रवाई में 350 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 30 लीटर कच्ची मदिरा जब्त की गई। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 41 हजार रूपये है। यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुण्डल, आबकारी मुख्य आरक्षक विजय कुमार शर्मा, आबकारी आरक्षक श्रीमती प्रियवंदना पाण्डे, प्रियंका यादव, राहुल सिंह चौधरी द्वारा की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top