रामचरितमानस अखंड पाठ संपन्न, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

नगर के गंज क्षेत्र में स्थित प्राचीन श्रीराधाकृष्ण मंदिर श्रीजगदीश्वर धाम में पिछले 24 घंटे से जारी श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का रविवार को विधिवत समापन हो गया। पाठ के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक श्रीजगदीश्वर धाम महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ शनिवार सुबह 09 बजे किया गया था, जो रविवार को पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन श्रीराधाष्टमी


के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग भक्ति भाव से जुड़ सकें। श्रीअखंड रामायण खेड़ापति मंडल के सदस्यों व नगर के अन्य मानस प्रेमियों ने रामायण पाठ के साथ साथ श्रीराधारानी के मधुर भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों लोगों ने रामायण पाठ का वाचन व श्रवण किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया। इससे पहले भी मंदिर परिसर में श्री जगदीश्वर धाम महिला महिला मंडल द्वारा एकादशी कीर्तन,जन्माष्टमी संकीर्तन,झूला उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था।

*मंगलवार को होगी लड्डूगोपल की जलवाए पूजा-* श्रीजगदीश्वर धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सवा माह तक मनाया जाता है जिसमें भगवान के विभिन्न संस्कार किए जाते है।मंगलवार जलझूलनी एकादशी को मंदिर जी में लड्डूगोपल का जलवा पूजन दिव्य अलंकारों से सम्पन्न होगा प्रातः सुगंधित द्रव्य से अभिषेक उसके बाद दिव्य भोग अर्पण होंगे संध्या में एकादशी कीर्तन मातृशक्तियों द्वारा किया जायेगा। नगरपुरोहित पं महेंद्र पाठक ने बताया कि लड्डू गोपाल का जलवा पूजन या छठी पूजा जन्मोत्सव के बाद का विशेष अनुष्ठान उनके जन्मोत्सव के उल्लास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो उनके प्रकट होने के कुछ दिनों बाद विधि-विधान से संपन्न किया जाता है।इसी दिन भगवान श्रीविष्णु क्षीरसागर मे निंद्रा अवस्था में करवट बदलते है जिससे इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना विशेष लाभकारी रहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top