
आष्टा । श्री श्वेताम्बर जैन समाज के संपन्न हुए आठ दिवसीय पर्युषण पर्व के समापन पर आज श्री नेमिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर किला आष्टा पर श्री श्वेताम्बर जैन श्री संघ द्वारा सामूहिक क्षमा वाणी पर्व का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर भी शामिल हुए । सामूहिक क्षमा वाणी पर्व को संबोधित करते हुए सर्व प्रथम किला मन्दिर पर चातुर्मास हेतु विराजित पूज्य मुनि संघ, साध्वी भगवंत के चरणों में नमन कर वंदन किया और आशीर्वाद लिया । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने सामूहिक क्षमावाणी पर्व को संबोधित करते हुए कहा कि गलतियां सभी से होती है लेकिन उन गलतियों के प्रति क्षमा मांगना और क्षमा करना यह केवल वीरों का ही काम है । जैन समाज जो कि भगवान महावीर स्वामी जी के अनुयायी है । आप सब वीर है,मुझे भी क्षमा करेंगे ।विधायक इंजीनियर ने कहा की आप सब के आशीर्वाद से आपने मुझे विधायक बनाया है ।

विधायक होने के कारण रोजाना मेरे पास क्षेत्र के सभी नागरिक कार्य हेतु आते है,कईयों के कार्य हो जाते है,कईयों के नही हो पाते है,जिनके कार्य नही हुए वो मेरी गलती है और इस पुनीत अवसर पर में उन सभी से मन से वचन से कर्म से क्षमा याचना करता हु ओर विश्वास दिलाता हूं कि जिनके कार्य नही हुए उन सब के भी कार्य होंगे । आज मुझे श्री श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित क्षमावाणी पर्व पर यह सुअवसर मिला है कि में आप सब से विगत वर्ष में,ज्ञात एवं अज्ञात सभी भूलो गलतियों के क्षमा मांगू । आप सब मुझे माफ़ करेंगे और आशीर्वाद प्रदान करेंगे । क्षमावाणी कार्यक्रम में पहुचे विधायक श्री इंजीनियर का श्रीसंघ अध्यक्ष पवन सुराणा के नेतृत्व में श्रीसंघ की ओर से स्वागत सम्मान किया गया।
19,सितम्बर,2026, शनिवार मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष तिथि अष्टमी दोपहर 03.28 तक रहेगी। नक्षत्र मूल रहेगा। चन्द्र:- धनु का चंद्र रहेगा। दिशाशूल पूर्व में

*मेंष:-* आज आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। आय अधिक रहेगी। आध्यात्मिक व्यवहार से मानसिक शांति रहेगी।
*उपाय:- आज किसमिस का दान श्रेस्कार है।*
**वृष:-* आज आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी। कार्यो में उलझन आयेंगी। रोजगार प्राप्ति के अवसर में समस्या उत्पन्न होंगी। व्यावसायिक प्रगति में कमी होगी। जीवनसाथी से वांछित सहयोग मिल सकता है।
*उपाय:- राजगीरा आज दान फलकारक होगा।*

*मिथुन:-* आज आपके महत्वपूर्ण कार्यों में घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक वातावरण तैयार करेगा। हास-परिहास तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। आपकी कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
*उपाय्:- इलायची का दान आज उत्तम है*
*कर्क:-* आज सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई मतभेद आज समाप्त होगा। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में भी कुछ अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। भूमि संबंधी निवेश की योजना सफल रहेगी इसलिए इस पर अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें।परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
*उपाय:- दुध का दान आज अनुकूलता देगा।*

*सिंह:-* आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। दिन के द्वितीय पहर बाद कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण आपके लिए नई उपलब्धियां बना सकता है।
*उपाय:- श्रीफल का दान करे कष्ट दूर होंगे।*
**कन्या:-* आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें। आज आप अपने दिल की बात सुनें क्योंकि आपका सही फैसला ही आपको सफलता दिलाएगा।
*उपाय:- हरे मूंग का दान उत्तम है।*

**तुला:-* आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन क्रोध से बचें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र पर अनुकूल परिस्थितियां होंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन पत्नी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
*उपाय:-मिश्री का दान शुभाशुभ है।*
*वृश्चिक:-* आज पुराना रोग उभर सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तंत्र मंत्र में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा लाभ होगा। अनाज के कार्य से आय में वृद्धि हो सकती है।
*उपाय:- चने का दान आज श्रेष्ठ रहेगा*
*धनु:-* आज पूरे दिन मन में नवीन विचारों का सृजन होगा और इनपर अमल करने से कार्यस्थल पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम-संबंध प्रगाढ़ होंगे और पति-पत्नी के बीच रिश्तों में सुधार होगा। शेयर व सट्टे के काम से दूर वरना हानि हो सकती है।
*उपाय:- फल का दान श्रेस्कार है।*

*मकर:-* आज आप अपने अतीत, की यादों में रहेंगे। स्थितियों में अचानक बदलाव आता महसूस होगा. गहन चिंतन की स्थिति में रहेंगे. मानसिक बेचैनी रहेगी. कामकाज में मन कम ही लगेगा. साथी से बातचीत में संयत रहें। स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का दबाव रहेगा।* *उपाय:- उड़द का दान उत्तम है।*
*कुम्भ:-* आज आपका दिन शांतिपूर्ण और काफी उत्तम होगा। कारोबार में मुनाफा होगा. पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा।सफलता मिलेगी। नए दोस्त बनेंगे. शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा है।दांतो में दर्द हो सकता है।धन चोरी की सम्भवना है।
*उपाय:- तिल का दान करे।*

**मीन:-* आज आप आपके प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वासपूर्वक ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। पराक्रम-प्रतिष्ठा बढेगी। शत्रु परास्त होंगे। दूसरों की बातो में हस्तक्षेप ना करें अपयश मिल सकता है।
*उपाय:- खारक का दान करे।*
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*