
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- म.प्र. बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम आने की खबर से विद्यार्थियों में उत्सुकता बनी हुई थी। आज जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, तो अधिकांष बच्चों के चेहरे खुषी से खिल गई। स्थानीय टैलेण्ट इनोवेटिव हा.से. स्कूल व टैलेण्ट टयूटोरियल ने अपनी सफलता की गौरवषाली परम्परा को कायम रखते हुए विद्यार्थिंयों ने इस वर्ष भी पुनः शानदार सफल उत्तीर्ण परीक्षाफल दिया है। कक्षा 10वीं के साथ ही कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम भी सर्वश्रेष्ठ रहा। कक्षा 10वीं के होनहार विद्यार्थियों में कु. श्रेयसी ठाकुर 97 व कक्षा 12वीं में कु. नीलू ठाकुर ने 90.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

साथ ही कक्षा 10वी के कु. प्रतिज्ञा जाट 95.6, साधना ठाकुर 95.6, वेदिका जाट 95.6, पायल मालवीय 94.8, कविता वर्मा 93.6, ईशिका साहु 93, शिवम जाट 92, लक्ष्मी 91.6, गरिमा विश्वकर्मा 91.4, दुर्गा धाकड़, 90.4, आशीष विश्वकर्मा 90.2, पुजा कुशवाह 88.8, अनमोल ठाकुर 88.6, प्रिंस राठोर 88.6, भाग्यश्री महेश्वरी 88.4, कुनाल डोयडा 87.8, शिवम परमार 87.8, अतीशेय जैन 86.4, दिव्यांशी 86, सोनम 84.2 ने अव्वल रहकर विद्यालय व नगर का गौरव बढ़ाया। इसी के साथ कक्षा 12वीं नीलू ठाकुर 90.4, सुदीप मालवीय 89.4, विवेक साकलिया 88.8, अक्षरा ठाकुर 86.4, जयललिता अटेरिया 83.8, अदित्या राठौर 82.6, रिया ठाकुर 81.6,

गौरी जायसवाल 80.6 सहित अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी व विषेष योग्यता अर्जित कर अपने माता-पिता, विद्यालय व नगर का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्राचार्य सुदीप जायसवाल ने इस सफलता का श्रेय सभी षिक्षकों के कुषल मार्गदर्षन व उनके कठिन परिश्रम को दिया। प्राचार्य सुदीप जायसवाल, नन्दकिषोर विष्वकर्मा, पवन मेंवाड़ा, जितेन्द्र खत्री, अरूणा ठाकुर, हिना बैरागी, राहुल वर्मा, गणेश दुबे, विनोद सर, अजय सर, गौरव सर, रूचि मंकोड़ी, पूजा ठाकुर, मनीषा परमार, रीना ठाकुर, सीमा जोशी, मोनिका मालवीय सहित समस्त षिक्षकों व गणमान्य नागरिकों ने समस्त सफल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला ने थाना बिलकिसगंज जिला सीहोर में दर्ज अपराध में डंफर एवं अज्ञात आरोपी की सूचना देने अथवा तलाश/पतारसी कराने में मदद करने वाले के लिए 2500/-रूपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।थाना बिलकिसगंज जिला सीहोर में दर्ज अपराध अपराध क्रमांक 18/2025 अन्तर्गत धारा 303(2) बीएनएस में डंफर क्रमांक आरजे 17-जीबी-1162 एवं अज्ञात आरोपी की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में मदद करने वाले के लिये प्रत्येक पर 2500/-रूपये का इनाम घोषित किया गया है, सूचना देने वाला व्यक्ति चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

*मेंष:-* आज सुबहा से ही किसी कार्य दायित्व को पूरा करने के लिये आप प्रयत्नशील रहेंगे, जो सफल रहेगा।मामापक्ष का सहयोग प्राप्त हो सकता है।स्वस्थ्यय ठीक रहेगा।
उपाय:- आटे के तीन दीपक पीपल के सामने लगाएं
*वृष:-* आज आपका व्यक्त्वि सहयोगात्मक स्वरूप में होगा।सहकर्मी व अधिनस्थों के प्रति सरलता से यश में वृद्धि होगी।दाम्पत्य जीवन मे अनुकूलता बनेगी।
उपाय:- बरगद के वृक्ष पर सूत्र अर्पण करे

*मिथुन:-* आज अधिक परिश्रम करना होगा उसका परिणाम भी आपके पक्ष में उत्तम रहेगा।दांतो में तकलीफ हो सकती है।नवीन व्यापारिक संधि लाभ देगी।
उपाय:- मीठी रोटी कुत्ते को खिलाएं
*कर्क:-* आज दुःस्वप्न विचार के अंश सत्यतापूर्वक हो सकते है।वैचारिक पूर्वाग्रह मानसिक पीड़ा देंगे।निर्णयों में स्थायित्व नही होना चिंताकारक होगा।पत्नी का साथ रहेगा।
उपाय:- काजल देवी मंदिर में अर्पण करें

*सिंह:-* आज सैरसपाटा के लिये योजना बन सकती है।खेती सम्बन्धी कार्यो पर धन व्यय होगा।पशुधन खरीदी लाभकारी होंगी।मेडिकल खर्चो में कमी होगी।
उपाय:- चंद्रमा को दूध अर्पण करें
*कन्या:-* आज घर मे खुशियों का विशेष अवसर बनेगा।माता पिता व वरिष्ठों का महत्वपूर्ण कार्य आपके द्वारा सम्पादित किया जा सकता है।सन्तान पक्ष की गतिविधियों से यश मिलेगा।
उपाय:- अमरबेल की जड़ अपने पॉकेट में रखें

*तुला:-* आज किसी निकटम व्यक्ति के सहयोग से आपको बडी कार्य योजना की प्राप्ति हो सकती है,जिसका लाभ आपको दीर्घकालिक होगा।पारिवारिक समस्या का अनुकूल हल निकलेगा।
उपाय:- देवस्थल पर श्रमदान करें
*वृश्चिक:-* आज खानपान से स्वास्थ पीड़ा बन सकती है।पैसों का लेनदेन सम्बन्धो में खटास उत्पन्न करेगा।बिजली उपकरणों से सुरक्षित रहे शरीर हानि हो सकती है।बहनों से आत्मबल मिलेगा।
उपाय:- गीता जी का पाठ करें

*धनु:-* आज मन में वैराग्य जैसे विचार उत्त्पन्न होंगे।भावुकता मुख्य अस्त्र बनेगा जो आपको सम्मान दिलाएगा।परोपकार के कार्य आपके द्वारा सम्पन्न होंगे।मुखिया की भूमिका में आज आप हो सकते है।
उपाय:- माखन मिश्री श्री कृष्ण को अर्पण करें
*मकर:-* आज फैक्टरी, आटोपट्स आदि कार्यो में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।राजनीति में पद वृद्धि सम्भव है।कार्य को मूर्तरूप न दे तब तक बातों को गुप्त रखे।लोहे से चोट बन सकती है सावधान रहें।
उपाय:- तीर्थ के जल से स्नान करें

*कुम्भ:-* आज व्यापारिक या नौकरीं सम्बन्धी यात्रा हो सकती है जो आय लाभ देगी।विद्यार्थी वर्ग सुरक्षित महसूस करेगा।संगठित होकर कार्य करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।मादक पदार्थों से बचे।
उपाय:- भैरव मंदिर में पीली सरसों अर्पण करें
*मीन:-* आज ऑफिस में उच्चाधिकारियों का क्रोध झेलना पड़ सकता है।व्यवसाय में साझेदारी टूट सकती है।बिना सोचे समझे किसी की बात पर विश्वास न करे।कार्य विस्तार की इच्छा अभी त्याग दे।
उपाय:- अशोक वृक्ष के पत्ते घर के मुख्य द्वार पर बांधे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
