
लाडली बहनों का भाई,आपका विधायक आपके हर दुख-सुख में आपके साथ है-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर
विधानसभा स्तरीय मेगा भजन प्रतियोगिता एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम सम्पन्न
सैकड़ो उपस्तिथ बहनो ने विधायक भाई को बांधी राखी,भाई ने मिठाई-उपहार किये भेंट
मेगा भजन प्रतियोगिता में दुर्गा देवी भजन मंडली प्रथम आई ,51 हजार का पुरुष्कार-स्मृति चिन्ह किया भेंट
विधायक ने उपस्तिथ मातृशक्तियो का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान

आष्टा । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर क्षेत्र में लगातार कार्यक्रमो के माध्यम से नये नये नवाचार करते हुए सक्रिय बने रहते है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो में नवाचार कार्यक्रम के तहत सभी मंदिरों की महिला भजन मंडलियों की भजन प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद आज आष्टा के गोकुलधाम में मेगा ( फायनल ) भजन प्रतियोगिता एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का विशाल आयोजन किया जिसमें उपस्तिथ सैकड़ो बहनो ने अपने भाई विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर को रक्षासूत्र बांध कर आशीर्वाद दिया वही विधायक ने

सभी बहनो की रक्षा एवं उनके हर सुख दुख में साथ खड़े रहने का वादा किया । आज रक्षाबंधन कार्यक्रम में सभी बहनो को मिठाई एवं उपहार में साड़ी भेंट कर बिदा किया । कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मंच से गाया “फूलों का तारो का कहना है-एक हजारों में मेरी बहना है,सारी उम्र हमे संग रहना है” गाना ।
प्रातः माँ सरस्वती देवी एवं भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मेगा भजन प्रतियोगिता एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी मंडल अध्यक्षो, भाजपा के पदाधिकारियों,मॉ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन की पूरी टीम की उपस्तिथी में शुभारम्भ किया

शुभारम्भ में प्रसिद्ध गायक श्रीराम श्रीवादी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमति अंजनी विशाल चौरसिया ने स्वागत भाषण दिया एवं मॉ वैष्णवी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमति मोना राजेश मेवाडा ने मेगा भजन प्रतियोगिता की विस्तार से सभी को जानकारी दी ।
शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर चलाये जा रहे अनेकों कार्यक्रमो,कार्यो की कड़ी में एक नये ओर अनूठे कार्यक्रम महिलाओं की भजन मंडलियों की भजन प्रतियोगिता के अनूठे आयोजन की शुरुआत आष्टा विधानसभा क्षेत्र में माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन आष्टा द्वारासभी आठो मंडलो में कई गई वहां जो मंडली प्रथम आई थी उन आठो मंडलियों की आज मेगा भजन प्रतियोगिता है ।

इसमें प्रथम को 51,द्वितीय को 21 एवं तृतीय को 11 हजार का पुरुष्कार जयश्री ज्वेलर्स,शीतल स्वीट्स एवं न्यू चौरसिया टीवी सेंटर की ओर से एवं सांत्वना पुरुष्कार सभी को दो,दो हजार का महावीर मिष्ठान भंडार एवं राजलक्ष्मी ज्वेलर्स की ओर से दिया जायेगा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की केंद्र और राज्य की सरकार मिल कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर कार्य कर रही है और हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाया जा रहा है । मप्र में हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जो लाडली बहना योजना शुरू की थी,जिसमे शुरुआत में बहनाओ के खाते में एक हजार हर माह सम्मान निधि डालना शुरू किया जिसे डॉ मोहन यादव जी ने बढ़ा

कर 15 सौ कर दिये है,ओर आगे इसे बढ़ा कर 3 हजार किये जाएंगे । आप सब लाडली बहनों का आशीर्वाद मेरे साथ है । आज जो आठो मंडलो में प्रथम आई बहनों की भजन मंडलिया आई है आज उनके बीच प्रथम,द्वितीय ओर तृतीय स्थान के लिये मुकाबला है,सभी को में अग्रिम बधाई देता हूं ।
नवाचार के तहत महिलाओं की भजन मंडलियों की भजन प्रतियोगिता एक अनूठा आयोजन रहा है । हमने जो भजन प्रतियोगिता का आयोजित किया गया है इसके पीछे जो प्रमुख उद्देश्य है वह मध्य प्रदेश कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव की यही सोच एवं यही उद्देश्य है की हमारी सभी लाडली बहनाओ का हर क्षेत्र में उनका मान सम्मान बड़े । रक्षाबंधन पर्व पर

आपका विधायक भाई आपको भरोसा देता है कि आपके हर सुख दुख में,आपका ये भाई आपके साथ है । ग्रामीण क्षेत्रों में गायन के क्षेत्र में जो प्रतिभाएं छुपी हुई थी,वे इस आयोजन के माध्यम से मंच तक आई है, जिन्हें कभी मंच प्राप्त नहीं होता था । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मेगा भजन प्रतियोगिता में आई सभी भजन मंडलियों की बहनो, लाडली बहनाओं को संबोधित करते हुए घोषणा की, की यह प्रतियोगिता ऐसा नहीं है कि इसी साल होगी इस तरह की प्रतियोगिता हर साल लाडली बहनाओ के लिए पूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलों में आयोजित करूंगा तथा हर वर्ष रक्षाबंधन पर भी आठो मंडलों में लाडली बहनाओ से रक्षा सूत्र बंधवाने आपका भाई आपके बीच आएगा । आपके द्वारा मेरी कलाई पर बांध रक्षा सूत्र मुझे हमेशा आपके मान सम्मान,आपकी रक्षा सुरक्षा के लिए सजग रहने की याद दिलायेगा ।

आपका भाई विधायक हमेशा आपके लिए तत्पर है । विधायक ने कहा की आज केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर अत्यधिक गंभीर और सक्रिय है । महिलाओं के उत्थान, उनके विकास उनके मान सम्मान सुरक्षा को लेकर हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार अनेको कार्य कर रही है, तथा कई योजनाएं भी प्रारम्भ की है, जिसका लाभ आपको प्राप्त हो रहा है । आज जिले में जिला पंचायत से लेकर नगर पालिका,नगर परिषद,जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद पर महिलाए ही आसीन है ये महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने जब घरों में बेटी का पैदा होना अभिशाप माना जाता था इसको खत्म करने के लिए तथा बेटियों को इस संसार में आने के लिए उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की ।

आज घरों में जब बेटी पैदा होती है तो खुशियां मनाई जाती है तथा वह पैदा होते ही लाडली लक्ष्मी लखपति लाडली बिटिया बन जाती है । इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री जी ने जो लाडली बहन योजना प्रारंभ की थी आज हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उसे योजना को और अधिक आगे बढ़ते हुए पूर्व में जो 1000 की राशि सम्मान निधि के रूप में बहनों के खाते में भेजी जाती थी । आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वह राशि बढ़कर ₹1500/- प्रतिमाह हो गई है । हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा कि है की अब इसे हम धीरे-धीरे बढ़कर ₹3000/- तक लेकर जाएंगे । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में सभी अतिथियों ने बहनाओ पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत सम्मान किया । मेगा भजन प्रतियोगिता कार्यक्रम को आष्टा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमति अंजनी विशाल चौरसिया,सुशील संचेती,

कार्यक्रम की आयोजक माँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मोना राजेश मेवाड़ा,कार्यक्रम संयोजक रामश्री वादी आदि ने भी संबोधित किया । प्रथम चरण में मंडल स्तर पर यह प्रतियोगिता सभी आठो मंडलो में सम्पन्न हुई और आज मेगा भजन प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है । कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती मोना राजेश मेवाडा एवं संयोजक रामश्री वादी ने बताया की आज मेगा भजन प्रतियोगिता में प्रतिभागी आठो मंडलियों में से श्री दुर्गा देवी भजन मंडली दरखेड़ा को 51 हजार का प्रथम पुरुष्कार जयश्री ज्वेलर्स की ओर से,श्री अन्नपूर्णा भजन मंडली जावर को 21 हजार का द्वितीय पुरुष्कार शीतल स्वीट्स आष्टा की ओर से एवं श्री शनि मंदिर महिला भजन मंडल सिद्दिकगंज को 11 हजार का तृतीय पुरुष्कार न्यू चौरसिया टीवी सेंटर की ओर से तथा सभी आठो मंडलो की शेष 21 महिला मंडलो को दो,दो हजार का सांत्वना पुरुष्कार महावीर मिष्ठान भंडार एवं राजलक्ष्मी ज्वेलर्स की ओर से दिया गया ।

पुरुष्कार के साथ सभी टीम को स्मृति चिन्ह भी दिये गये ।
को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
आज विजय भजन मंडली को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ,श्रीमति सुनीता कैलाश सोनी-शुभांस जयश्री ज्वेलर्स, श्रीमती स्नेहलता-सौरभ जैन शीतल स्वीट्स,श्रीमति अंजनी-विशाल चौरसिया,महावीर मिष्ठान भंडार के धनरूपमल जैन,राजलक्ष्मी ज्वेलर्स के मोहित सोनी सहित सभी मंचासीन अतिथियों के हाथों पुरुष्कार,स्मृति चिन्ह भेंट किये एवं सभी को बधाई दी ।आयोजित मेगा भजन प्रतियोगिता एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम में सभी महिला भजन मंडलियों की करीब 700 से अधिक महिलाएं शामिल हुई,सभी बहनो ने विधायक श्री इंजीनियर को राखी बांधी । प्रातः 11 बजे से शुरू हुई उक्त मेगा भजन गायन प्रतियोगिता का दोपहर 3 बजे समापन हुआ । समापन के पूर्व आष्टा की सुप्रसिद्ध भजन गायिका वंशिका गोस्वामी,श्रीमति मीनाक्षी सरगम,धर्मेन्द्र ठाकुर,सुमित चौरसिया ने शानदार गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति दी,सभी का सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम में निर्णायक धर्मेंद्र ठाकुर,मीनाक्षी सरगम,शुभम ब्रह्मभट्ट,वंशिका गोस्वामी,
श्रीमति रमा रामश्रीवादी, को विशेष सहयोग के लिये सम्मानित किया गया । मेगा भजन प्रतियोगिता एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुचने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का
माँ वैष्णवी संगठन की
अध्यक्ष मोना राजेश मेवाडा,कार्यक्रम के संयोजक रामश्री वादी,व्यवस्थापक प्रवेश शर्मा,समिति के सदस्य राजेश मेवाडा,वर्षा धारवा,पूजा शर्मा,अमिता विश्वकर्मा,राकेश विश्वकर्मा,
कोठरी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति नगीना दलपति,पार्षद राधेश्याम दलपति भजपा के मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल कोठरी,विजेन्द्रसिंह ठाकुर जावर,सुनील आर्य मैना,राकेश

सिसोदिया मगरदा,नरेन्द्रसिंह ठाकुर डोडी,पिंटू परमार भंवरा,अंजनी चौरसिया आष्टा,यशवंतसिंह ठाकुर खाचरौद,तारा कटारिया,गिरजा कुशवाह,विजयलक्ष्मी उपाध्याय,संध्या बजाज,नीलिमा बैरागी,संध्या देवांग,रंजना मूंदड़ा,अनिता माहेश्वरी,
तेजसिंह राठौर,यशवंत ठाकुर,धनरूपमल जैन,मोहित सोनी,सौरभ जैन,उत्थान धारवा,महेंद्रसिंह ठाकुर,योगेन्द्रसिंह ठाकुर,सुमित मेहता,अवनीश पिपलोदिया,पंकज राठी,नीलेश खंडेलवाल, गुरुचरण परमार,
हरेन्द्र ठाकुर,संतोष सरपंच, दरियावसिंह जी,
विष्णु परमार,मनोज ताम्रकार,भगवत मेवाडा सहित उपस्तिथ सभी मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया । कार्यक्रम का सफल संचालन मोना मेवाडा एवं सुशील संचेती ने किया एवं अंत मे आभार विशाल चौरसिया ने व्यक्त किया । मेगा भजन प्रतियोगिता एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम में भजन मंडलियों की सैकड़ो बहने, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे ।