12 नवंबर 2025 बुधवार मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष तिथि अष्टमी रहेगी। नक्षत्र अश्लेषा संध्या 06.36 तक रहेगा। चन्द्र:- कर्क का चन्द्र संध्या 06.36 तक रहेगा। दिशाशूल उत्तर में

*मेंष:-* आज स्वजनों के साथ मतभेद खड़े हो सकते हैं। विचार किए बिना कोई फैसला न लें।द्वितीय प्रहर बाद आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है।
*उपाय:-* सफेद रुमाल पॉकेट में रखे
*वृष:-* आज परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। द्वितीय प्रहर बाद खानपान का ख्याल रखें। क्रोध अधिक आ सकता है। वाणी पर संयम बरतने की सलाह है। खर्च बढ़ सकते हैं।
*उपाय:-* लाल चुनरी देवी मंदिर में अर्पण करें

*मिथुन:-* संसाधनों में वृद्धि होगी।व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में और आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है।
*उपाय:-* ज्वार या चावल निर्धन को दे
*कर्क:-* आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। शत्रु अपने प्रयासों में असफल होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे और अधूरे काम पूरे होंगे।
*उपाय:-* पीपल वृक्ष में दूध अर्पण करें

*सिंह:-* आज किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। खानपान पर संयम रखिएगा।द्वितीय प्रहर बाद  रचनात्मक कामों की ओर झुकाव बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश मिलने के भी योग हैं।
*उपाय:-* पांच सौभाग्वती महिलाओं को बिंदिया दे
*कन्या:-* आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।संतान से अच्छी सूचना मिल सकती है।द्वितीय प्रहर बाद जलतत्व से पीड़ा व कानूनी समस्या तकलीफ़ बना सकती है।
*उपाय:-* कलम बच्चो को दे

*तुला:-* आज चिंताओ का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिकर तौर पर सुखद महसूस करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।
*उपाय:-* 1 मुठ्ठी गेंहू जल में प्रवाहित करें
*वृश्चिक:-* आज कार्य के व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में विस्तार करे पाएंगे। मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
*उपाय:-* शहद ख़ाकर घर से निकले

*धनु:-* कार्यक्षेत्र में लोगो से मतभेद हो सकते हैं। विषयों में संभलकर निणर्य लें। द्वितीय प्रहर बाद कारोबार में विस्तार कर सकेंगे और मुनाफा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।
*उपाय:-* लोहे का पात्र शनि मंदिर में दान करें
*मकर:-* आज अर्थ का आगमन होगा। कारोबार में वृद्धि होगी।द्वितीय प्रहर बाद दांपत्य जीवन में संदेह के शिकार हो सकते हैं। बंधुजनों और मित्रों से विवाद होने की संभावना है।
*उपाय:-* अष्टगंध का तिलक लगाये

*कुम्भ:-* आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।आय में स्‍थिति में सुधार आना प्रारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।
*उपाय:-* पंचमुखी आटे का दीपक दक्षिण दिशा में लगाये
*मीन:-* आज अप्रत्याशित धन लाभ के भी योग हैं। व्‍यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। घरेलू जीवन आपके लिए संतोषजनक रहेगा।
*उपाय:-* पशुओं की सेवा करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top