प्राचीन खेड़ापति मंदिर पर भगवान श्री गणेश का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

आष्टा:- आष्टा नगर के प्राचीन खेड़ापति मंदिर कमल तालाब पर भगवान श्री गणेश का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार श्री गणेश जन्मोत्सव दिवस पर धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। विप्रजनों ने विधि विधान से मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ श्री गणेश जी की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम गणेश जी के परम उपासक श्री गणेश जी किशन जी सोनी आशीष सोनी,दिनेश डाबी आदि सपत्नीक अनुष्ठान के लाभार्थी रहे इस दौरान संपूर्ण वैदिकपूजन पूर्णाहुति का कार्य संपन्न हुआ।

प्राण -प्रतिष्ठा के तहत मंदिर परिसर की फूलों से आकर्षक सजावट की गई थी। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान,पूर्णाहुति व देव प्रतिमा की प्रतिष्ठा नगपुरोहित पं मयूर पाठक, पं मनीष पाठक, पं डॉ दीपेश पाठक के मार्गदर्शन में विधि विधान से पूर्ण की गई। भगवान का श्रृंगार व अन्य व्यवस्था मंदिर सेवक महेश गिरी,शुभम गिरी, सौरभ गिरी,सुश्री वंशिका द्वारा पूरा किया गया स्थापना के बाद मंदिर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे श्रीगणेश की जन्म की महाआरती हुई। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

‘जन विश्वास’ कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक दिनों से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शिविर लगाकर किया गया 36 शिकायतों का निराकरण

मध्य प्रदेश शासन निर्देशानुसार जिले में ‘जन विश्वास’ कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में आज, 11 सितंबर 2026 को जिला पुलिस बल सीहोर द्वारा जिले के समस्त अनुभाग मुख्यालयों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।*शिविर की मुख्य विशेषताएं एवं उपलब्धियां*:✅लंबित मामलों पर फोकस: शिविर में विशेष रूप से 100 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा कर उनका समाधान किया गया।*अधिकारियों की जमीनी उपस्थिति*: ✅ समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों ने शिविर में शिकायतकर्ताओं को सुनकर किया समाधान।

✅जांचकर्ता अधिकारियों और बीट प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर व्यापक स्तर पर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया।*मौके पर जनसुनवाई:*✅अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. प्रशांत चौबे ने स्वयं भैरुंदा अनुभाग का दौरा कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर निराकरण कराया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।*सीएम हेल्पलाइन में सफलताये:* सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर 1000 दिवस से लेकर वर्तमान तक की सभी लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा की गई, जिसमें से 36 शिकायतों का आवेदकों की पूर्ण संतुष्टि के साथ मौके पर ही निराकरण कराया गया।पुलिस प्रशासन की इस पहल से लंबे समय से अटके मामलों से आम नागरिकों को राहत मिली है, जिससे पुलिस व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

तपोभूमि देव बड़ला मे पिठोरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातत्विक धरोहर देवांचल धाम देव बड़ला बीलपान में सुबह से शाम तक लगा रहा भक्तों का तांता मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह भगतजी ने बताया भाद्रपद माह की अमावस्या यानी पिठोरी अमावस्या का सनातन धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. यह तिथि जहां एक ओर माताओं द्वारा अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखे जाने वाले व्रत के लिए जानी जाती है, वहीं दूसरी ओर यह पितरों के तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य के लिए भी अत्यंत फलदायी मानी गई है.*देव बड़ला स्मारक इंचार्ज कुंवर विजेंद्र सिंह भाटी* ने बताया पिठोरी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव बड़ला पहुंचे आए

दिन तपोभूमि देव बड़ला की महत्वता बढ़ती जा रही है इस बार पिठोरी अमावस्या पर हजारों की संख्याओं में श्रद्धालुओं ने नेवज नदी के पवित्र जल से स्नान कर बाबा विलवैश्वर महादेव का जल अभिषेक किया पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि के लिए मंगल कामनाएं की यूं तो पहले से ही यहां स्थान आस्था का बड़ा केंद्र है सदियों से यहां पर पांडा पडियार लोग एवं धर्म प्रेमी बंधु स्नान दान करने आते रहते हैं लेकिन पुरातत्व विभाग द्वारा किए गए कार्य से इस स्थान का महत्व और भी बढ़ गया है अब यहां पर पहले से बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालु आते हैं श्रद्धा आस्था पवित्रता और प्रकृति का अद्भुत संगम यहां पर देखने को मिलता है।

कोतवाली पुलिस ने 10 पटाखा बुलेट पर किया 50 हजार जुर्माना

सीहोर कोतवाली पुलिस ने 10 पटाखा बुलेट पर किया 50 हजार जुर्माना। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और शहर की शांति भंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री गिरीश दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए पिछले तीन दिनों में कानफाड़ू आवाज निकालने वाली 10 मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले बुलेट चालकों से कुल 50,000 रुपये का समन शुल्क वसूला। इसके साथ ही वाहनों में लगे अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को हटवाया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्री गिरीश दुबे ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि साइलेंसर मॉडिफाई कराकर तेज व पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों से आम जनता, बुजुर्गों और मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। शहर में शांति व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वाले चालकों के खिलाफ यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top