

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- एल्युमिनियम एवं ग्लास का व्यापार व्यवसाय करने वाले आष्टा के सभी व्यापारियों की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आष्टा बायपास पर सम्पन्न हुई जिसमें नगर आष्टा में एल्युमिनियम एवं ग्लास एसोसिएशन का गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से अंवतीलाल विश्वकर्मा को एसोसिऐशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं साथ ही उपाध्यक्ष के पद पर अंकित मेवाड़ा को चुना गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य सदस्य प्रदीप कचनारिया, फिरोज खान, पंकज विश्वकर्मा, अंकित दामणिया, त्रिलोक विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा,

सतीश विश्वकर्मा, वासिद खान, संतोष मेवाड़ा, रामसिंह बागवान, रितेश प्रजापति, बाबा एल्युमिनियम, जितेंद्र विश्वकर्मा, गोविंद मेवाड़ा, हरिओम ग्लास, शावेज भाई, संतोष पांचाल, राहुल विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, अजीम भाई, लखन सिंह, महाकाल एल्युमिनियम, शाहरुख खान, आरिफ खान, जीवेश कुशवाह, मोहित किरार मौजूद रहे। अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर अवंतीलाल विश्वकर्मा को विश्वकर्मा समाज समिति आष्टा द्वारा, आष्टा के वरिष्ठजनो द्वारा एवं एसोसिएशन के सभी सदस्यगणो ने अपनी शुभकामनाये प्रेषित की।


मेंष:-* आज स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों।
उपाय:- घी का दीपक कृष्ण मंदिर में लगाएं
*वृष:-* आज एक शानदार ओर वैभवशानली जीवन यापन की प्रबल इच्छा होती है और इसे हर संभव पुरा करना चाहतें हैं।आय के साधन तेजी से बढ़ेंगे।रुका धन मिलेगा।
उपाय:- भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा करें

*मिथुन:-* आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है।
उपाय:- मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को अर्पण करें
*कर्क:-* आज अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। अगर बात बिगड़ती नजर आए तो बातचीत से बात को सुलझाने की कोशिश करें।स्वस्थ्यय में सुधार रहेगा।
उपाय:- भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री अर्पण करें

*सिंह:-* आज आपके अंदर नए कार्य करने की दिलचस्पी बढ़ेगी। बिजनस बढ़ोतरी के लिए आज आप जो निर्णय लेंगे, उसमें लाभ होगा। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें भी समाप्त होंगी और नए रिश्ते आना शुरू हो जाएंगे।
उपाय:- गरुड़ जी को पीला पुष्प अर्पण करें
*कन्या:-* आज का दिन व्यस्तता में गुजरेगा। मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने से आनंदित होंगे। व्यापारियों को कारोबार में लाभ मिलेगा जबकि नौकरी करने वालों को संतुष्टि मिलेगी। धन का लाभ भी आज मिल सकता है।
उपाय:- हल्दी का तिलक लगाए

*तुला:-* आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। वित्तीय स्थिति कमजोर हो सकती है।
उपाय:- गौ माता को चुनरी अर्पण करे
*वृश्चिक* आज मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे।लोगो के प्रति आपका नजरिया संदेहपूर्ण होगा।समय पक्ष में नही है।पत्नी का सहयोग संकट टालेगा।धन का उपयोग सावधानी से करे।
उपाय:- द्वादश आदित्य का स्मरण करें
*धनु:-* आज धन और सम्मान की दिशा में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।चल अचल संपत्ति की वृद्धि सम्भव है।
उपाय:- बांस की बांसुरी श्री कृष्ण को अर्पण करें
*मकर:-* आज आपकी पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आपको धन लाभ होगा। नई नौकरी मिल सकती है। प्रमोशन भी मिल सकता है।नौकरी में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। आपके अधिकारी आपके विचारों और सुझावों को महत्व देंगे।इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीद हो सकती है।
उपाय:- श्री गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें

*कुम्भ:-* आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है।किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
उपाय:- तुलसी शालिग्राम की पूजा करें
*मीन:-* आज अपनी स्थिति को नियंत्रण में रखें तनाव की स्थिति हो सकती है। वाद विवाद से बचें। दूर की यात्रा हो सकती है कटु भाषा बोलने से प्रहेज करें। माली हालत कमजोर होगी। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है धन खर्च बढेगा।
उपाय:- लड्डू गोपाल का दूध से अभिषेक करें
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
