सांदीपनि विद्यालय के चार विद्यार्थियों का एम.बी.बी.एस. में हुआ चयन, संवेदनशील डाॅक्टर बन कर करें समाज की सेवा – विधायक

आष्टा। नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा के चार विद्यार्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में सफलता प्राप्त कर एम.बी.बी.एस. के लिए चयनित हुए। नकुल प्रजापति ने शासकीय मेडिकल काॅलेज गजराराजा ग्वालियर, अनुष्का वर्मा ने शासकीय मेडिकल काॅलेज श्योपुर, दामिनी झाला ने महावीर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल सांइसेंज़ एवं रिसर्च भोपाल और आयुषी धनवाल ने मानसरोवर मेडिकल काॅलेज एंड हाॅस्पिटल सीहोर में प्रवेश लिया। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने चारो विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि और उपहार भेंट कर सम्मान किया।

विधायक ने इन विद्यार्थियों को नीट की कठिन परीक्षा पास करने पर बधाई दी और कहा कि आपने मेडिकल के क्षेत्र में जाना चुना है आप मेडिकल काॅलेज में मन लगाकर अच्छी तरह से पढ़ाई करें और संवेदनशील डाॅक्टर बनकर समाज की सेवा करें। शासन स्तर पर जो भी सहायता हो सकती है वो आपकों प्रदान की जाएंगी। सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि किसी भी शासकीय विद्यालय से चार विद्यार्थियों का एम.बी.बी.एस. में चयन होना बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम करते हुए नीट की परीक्षा पास करी है।

प्राचार्य ने बताया कि इसी विद्यालय के विद्यार्थी मो उरूजअली खान शासकीय गांधी मेडिकल काॅलेज भोपाल और कपिल, तनिष चैरसिया, आलोक राय व अवनी जैन पूर्व से ही एम.बी.बी.एस. में अध्ययनरत है। शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का एम.बी.बी.एस. में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि ही नही है, बल्कि विद्यालय, परिवार और पुरे समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इससे पता चलता है, कि सीमित संसाधनों के बावजूद परिश्रमी विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर सकते है।

ऐसे परिणाम सरकारी स्कूलों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों के मार्गदर्शन को प्रमाणित करते है और ऐसे ही विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए उदाहरण बनते है। प्राचार्य ने बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। अभी नीट काउंसलिंग के प्रथम चरण में विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन एम.बी.बी.एस. में हुआ है और आशा है, कि द्वितीय चरण की काउंसलिंग में और भी विद्यार्थी चयनित होंगे। विधायक द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य सितवत खान, सम्राट ढोके, जितेन्द्र मेवाड़े, पदमा परमार, डाॅ. तेजपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, पवन कुमार राया, सतीश वर्मा सहित चयनित विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे।

विद्यार्थियों के एम.बी.बी.एस. में चयन होने पर एस.डी.एम. महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, तहसीलदार रामलाल पगारे, जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक आर.आर. उईके, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नीलेश सक्सेना, बी.आर.सी.सी अजब सिंह राजपूत, राकेश प्रजापति, अंत्येश धारवां, भूपेन्द्र सिंह, असमा खानम, नवीन मौर्य, नेहा अंसारी, शैलेन्द्र मालवीय, पवित्रा कुराड़िया, मनोज कर्मोदिया, धीरज शर्मा, निर्मलदास बैरागी सहित जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top