
*मेंष:-* पूर्व में दिये गये वचन को आज पूरा करने का दबाव आपके ऊपर होगा जिससे घबराहट, चिंता महसूस होगी।हड़बड़ी में आप कुछ अपना ही नुकसान कर सकते है जो भी निर्णय ले धैर्य से ले।घर,व्यापार में अग्नि से पीड़ा बन सकती है।मादक पदार्थो के सेवन से बचे।
उपाय:-श्रीराम आराधना फलकारक होगी।
*वृष:-* आज कार्यक्षेत्र में तल्लीनता से मन लगेगा।पुराना धन प्राप्त होगा,कला,संगीत,में रुचि बढ़ेगी।बैंक बेलेन्स में बढ़ोतरी होगी,अचल संपत्ति का विवाद समाप्त हो सकता है।परिवार में नवीन मांगलिक कार्य की जबाबदारी मिल सकती है।
उपाय:-माँ लक्ष्मी की आराधना आज लाभदायक होगी।

*मिथुन:-* आज समय साथ साथ चलने का है।कुटुंब के संगठित व्यापार में आपकी भूमिका बढ़ेगी। समय आपके पक्ष में है संगठित होकर कार्य करने से आय के स्त्रोतों में बढ़ोतरी सम्भव है।नौकरीं बाले उत्कृष्टरुप से समूह का नेतृत्व करेंगे।पत्नी के स्वास्थ की चिंता बन सकती है।
उपाय:-सूर्यदेव की आराधना उत्तम है।
*कर्क:-* आज भोर के सपनो के सहारे आप अपना दिन प्रारम्भ करेंगे,उनके पूरा होने की लालसा आपको रहेगी।जिसके लिये प्रयत्न भी आपकी तरफ से होगा।कुछ सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।भाई बहन का साथ मिलेगा,देव स्थल पर जाना हो सकता है।
उपाय:-आज कुलभैरव की पूजा उत्तम रहेगी।

*सिंह:-* आज किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास आपको महंगा पड़ सकता है।अर्थ,सम्पति,वाहन में नुकसान होगा।परिवार के सहयोग से समस्या हल होगी।मामापक्ष में मन दुःखित सूचना मिल सकती है।मसालेदार भोजन से बचे पेट रोग हो सकता है।
उपाय:-पीपल वृक्ष की पूजन करे अनुकूल लाभ होगा।
*कन्या:-* आज आपका दिन आध्यत्मिक स्वरूप में रहेगा।धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता बनेगी।कार्यक्षेत्र सफलतम होगा।नाक कान में समस्या से मन दुःखी हो सकता है।खानपान में व्यंजनों का आनंद प्राप्त करगें।
उपाय:-श्रीशनिदेव की आराधना उत्तम होगी।

*तुला:-* आज प्रेम व स्नेह से दिन प्रारम्भ होगा।आपकी सभी बातों का समर्थन जीवनसाथी द्वारा होगा जो आपको उच्च मनोबल देगा।बच्चों के मनोरंजन के साधन पर धन व्यय होगा।खेल,संस्कृति आदि कार्यो में लोग अनुकूल लाभ अर्जित करेंगे।
उपाय:-कुलदेवी आराधना उत्तम है।
*वृश्चिक:-* आज पड़ोसियों की समस्या हल करने में आपकी मह्ती भूमिका होगी।इस कार्य से आपको यश व सम्मान की प्राप्ति होगी।आर्थिक,राजनैतिक, सामाजिक कार्यो में वृद्धि होगी।स्वर्ण धातु,वाहन से लाभ सम्भव है।
उपाय:-मां सरस्वती आराधना उत्तम है।

*धनु:-* आज कार्यक्षेत्र को लेकर आप कुछ डिप्रेशन में हो सकते है।आर्थिक तंगाई से भविष्य की चिंता में संचित धन इन्वेस्ट करने की योजना बनेगी पर धन डूबने के भय से कार्य पूर्ण नही हो सकेगा।पशुधन से हानि हो सकती है।मित्रों से सहयोग मिलेगा।
उपाय:-श्रीकृष्ण आराधना करें उत्तम फल प्राप्त होगा।
*मकर:-* आज दुसरो के धन से धनवृद्धि के योग पूरे है।ऐसा लगने लगेगा कि समय आपके इशारो पर है जो कार्य मे धन लगाएंगे वही से लाभ अर्जन बनेगा।मिट्टी,लोहा,स्टील धातु से आय बढ़ेगी।बिल्डिंग मैटेरियल का कार्य करने बाले अनुकूल साधन संपन्न होंगे।
उपाय:-श्रीकुलभैरव कि आराधना उत्तमता प्रदान करेगी।

*कुम्भ:-* आज नेतृत्व का समय है।राजनीति,सामाजिक सभी क्षेत्रों में आपका नेतृत्व असरदार होगा।ठेकेदारी कार्य करने बाले बढे कार्य दायित्व को प्राप्त करेंगे।चिकित्सा पर धन व्यय हो सकता है।सर्विस प्रोवाइडर को दीर्घकालिक प्रोजेक्ट मिल सकता है।
उपाय:-शमी के वृक्ष की पूजा अनुकूल फल प्रदान करेगी।
*मीन:-* आज भागमभाग का दिन रहेगा।व्यापार व नौकरीं दोनो तरफ के लोग काम की अधिकता में व्यस्थ होंगे।अर्थ के साधन बढ़ेंगे पर खानपान की अनदेखी एसिडिटी की समस्या दे सकती है।घर का माहौल सुखद होगा।नवीन खारीदी योग है।
उपाय:-गौसेवा उत्तम रहेगी।

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
