अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 3 प्रकरण दर्ज

सीहोर, 06 सितम्बर 2026

            सीहोर जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री बालागुरु के. के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में विभागीय दल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री और कच्ची शराब जब्त की गई।

            इसी क्रम में आबकारी वृत्त श्यामपुर के अंतर्गत ग्राम मोलाखेड़ी के जंगल में कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त लगभग 700 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 30 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इसी प्रकार आबकारी वृत्त बुधनी के अंतर्गत जंगल क्षेत्र में दबिश देकर 200 किलोग्राम महुआ लाहन तथा उससे निर्मित 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर एक प्रकरण दर्ज किया गया।

            आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 98 हजार रुपये बताया गया है। सभी प्रकरणों में आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है। यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुंडल, आरक्षक श्री आकाश कोरी तथा राधेश्याम द्वारा की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top