

दिनांक 31/8/26 को पत्रकार दिनेश शर्मा निवासी बुधवारा बाजार आष्टा द्वारा सोशल मीडिया पर कल रात्रि लगभग 8:30 बजे नया बस स्टैंड वीकानेर स्वीट्स के सामने से सवारी ऑटो क्र MP 37 ZL 5441 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने की सूचना प्रेषित की गयी थी उक्त सूचना संज्ञान में आते ही थाना प्रभारी आष्टा गिरीश दुबे द्वारा तत्काल ही कस्बे में भ्रमण थाना मोबाइल पर asi सुभाष कटारे, asi जगदीश धुर्वे, प्र आर मुकेश शर्मा,आर शुभम मेवाड़ा एवं वीटा मोबइल आर अमित ठाकुर, सैनिक कमल मेवाड़ा, हाईवे मोबाइल आर सुरेन्द्र राणा,

112 मोबाइल आर प्रवीण को चोरी हुए ऑटो की सूचना देकर शहर आष्टा के समस्त मार्गो पर तलाश करने के निर्देश दिए गए। सभी तलाश पार्टियों द्वारा उक्त ऑटो के फोटो के आधार पर राहगीरो एवं फुटपाथ पर हाथ ठेले बालो से पूछताछ कर ऑटो शहर से बाहर जाने की दिशा प्राप्त होने पर सभी तलाश पार्टियों ने आपस में सामंजस्य स्थापित कर आष्टा से भोपाल रोड़ पर तलाश प्रारम्भ की। राहगीर द्वारा बताया गया कि हरे रंग का ऑटो सीहोर की ओर बहुत तेज गति में जा रहा है। तत्काल ही तलाश पार्टी द्वारा हरे रंग के ऑटो का पीछा कर उसे इंदौर-भोपाल हाईवे ग्राम वेदांखेड़ी पर घेराबंदी कर रोका।

ऑटो रुकते ही उसे चला रहे चालक ने भागने का प्रयास किया जो उक्त युवक को पुलिस टीम के आर प्रवीण, आर शुभम द्वारा दौड़ते हुए पीछा कर पकड़ लिया गया।आरोपी से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जीतू कुशवाह पिता रमेश कुशवाह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम अब्दुल्लापुरा आष्टा का होना बताया।आरोपी से मोके पर ही चोरी गए ऑटो की विधि अनुसार जप्ती की कार्यवाही कर ऑटो चोरी के अपराध में गिरफ्तार किया गया। फरियादी देवराज सोलंकी पिता संजू सोलंकी उम्र 21 वर्ष निवासी इंद्रा कॉलोनी आष्टा की रिपोर्ट पर से धारा 303(2)BNS का अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया जाकर

न्यायालीन प्रक्रिया पूर्ण कर आटोपी जीतू कुशवाह को आज दिनांक 1/9/26 को माननीय न्यायालय आष्टा पेश किया जाकर जेल सीहोर दाखिल किया गया। थप्त संपत्ति :-बजाज eco cng ऑटो क्र MP37ZL5441 कीमती, 3,50,000/- तीन लाख पचास हजार रूपए गिरफ्तार आरोपी जीतू कुशवाह पिता रमेश कुशवाह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम अब्दुल्लापुरा थाना आष्टा सराहनीय भूमिका सउनि सुभाष कटारे, सउनि जगदीश धुर्वे, प्र आर मुकेश शर्मा, आर शुभम मेवाड़ा, आर प्रवीण, आर अमित ठाकुर,आर सुरेंद्र राणा सैनिक कमल मेवाड़ा।


