

आष्टा । कुछ माह पूर्व मप्र दिव्यांग क्रिकेट टीम की कप्तान जो की आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छायन कला तहसील जावर की रहने वाली है । इंदौर में रह कर नेहरू स्टेडियम में अपने निवास आनन्द नगर से जाने आने में काफी परेशानी का सामना कर के जाती-आती है,पिता और परिवार की आर्थिक स्तिथि इतनी ठीक नही होने के कारण स्कूटी ले सके । जब खिलाड़ी राधा बड़गुर्जर को आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर की संवेदनशीलता एवं उनके कार्यालय में जनसुनवाई में समस्याओं के हल किये जाने की जानकारी लगी तब कुछ माह पूर्व क्रिकेटर राधा बड़गुर्जर ने आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर से भेंट कर

अपने दिव्यांग होने के कारण क्रिकेट की प्रैक्टिस करने के लिये जाने आने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है,अपनी वैशाखीयो का ही सहारा होने,आदि की जानकारी दी एवं एक मांग पत्र सौपा जिसमे उन्होंने एक स्कूटी उपलब्ध कराने की मांग की । आष्टा के संवेदनशील विधायक ने उस वक्त अपने क्षेत्र की उक्त दिव्यांग बेटी क्रिकेटर राधा बड़गुर्जर से वादा किया की वे उसे एक स्कूटी उपलब्ध करायेंगे । ओर आज जनसुनवाई में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने दिव्यांग क्रिकेटर बेटी राधा बड़गुर्जर को आमंत्रित किया और आज जनसुनवाई में आये क्षेत्र के सभी

आशीर्वाददाताओ की उपस्तिथी में दिव्यांग बेटी का स्वागत,सम्मान कर विधायक इंजीनियर ने बेटी से किया वादा निभाया ओर बेटी को स्कूटी की चाबी भेंट कर बेटी को खुशी खुशी स्कूटी के साथ रवाना किया । दिव्यांग क्रिकेटर बेटी ने आज जब अपना वो सपना जो अपने परिवार की आर्थिक स्तिथि के कारण पूरा नही होने का मानस बना लिया था,उस सपने को अपने सामने स्कूटी के रूप में पूरा होते देख चेहरे पर अपार खुशी दिखी । स्कूटी की चाबी पा कर खुशी से लबरेज बेटी ने आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का दिल से आभार व्यक्त करते हुए उसका सपना पूरा करने पर धन्यवाद दिया ।स्मरण रहे दिव्यांग बेटी राधा बड़गुर्जर जो की इंदौर में रह कर क्रिकेट की प्रेक्टिश करती है तथा जाने आने में जो परेशानी होती थी वो अब स्कूटी मिलने के बाद खत्म हो जायेगी ।


