ऑपरेशन मुस्कान के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ बांटी रक्षाबंधन की खुशियांआष्टा युवा संगठन ने गीतांजलि गार्डन में वितरित किए कपड़े, साड़ी, मिठाई, राखी एवं उपहार सामग्री

आष्टा। त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद, विधवा, परित्यक्ता अथवा अनाथ परिवार इससे वंचित न रहे, इसी उद्देश्य को लेकर सामाजिक सेवा के लिए सक्रिय आष्टा युवा संगठन ने रक्षाबंधन पर्व पर ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा कीं।

स्थानीय गीतांजलि गार्डन में आयोजित समारोह में संगठन के प्रमुख आनंद गोस्वामी एवं उनकी टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को साड़ी, कपड़े, मिठाई, राखी, गोला एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। सामग्री का वितरण नगर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के हाथों कराया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, महेंद्र सिंह इंजीनियर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना सिंघी, व्यापार संघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष भूरू मुकाती, सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, भाजपा नेत्री श्रीमती संध्या बजाज, प्रेम नारायण शर्मा, महेश राठी, पार्षद तेजसिंह राठौर, पत्रकार किरण राका, पत्रकार राजीव गुप्ता, श्रीमती भगवती सोनी एवं मनीष धरावा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संगठन के पदाधिकारियों पवन राका, रोहित तोमर, आनंद शर्मा, रमेश कुशवाह, जेपी राठौर, सोनू गोस्वामी, मोंटू कोरी, विपिन सिंघी, विक्रम कुमावत, राहुल मालवीय एवं भविष्य राठौर ने कहा कि त्योहार की वास्तविक खुशी तभी है जब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर भी मुस्कान आए। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ इसी सोच के साथ लगातार सेवा कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर रायसिंह मेवाड़ा, मीना सिंघी, रूपेश राठौर, महेंद्र सिंह इंजीनियर, नरेंद्र कुशवाह, संध्या बजाज, भगवती सोनी, प्रेमनारायण शर्मा एवं भूरू मुकाती ने अपने संबोधन में युवा संगठन की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।कार्यक्रम में मीना सोलंकी, संगीता बाई, हिना बाई, निशा मालवीय, निर्मला रेकवाल एवं रानी धूलिया सहित अनेक जरूरतमंद परिवारों को सहायता सामग्री प्रदान की गई। सहायता प्राप्त करने वाले परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन पार्षद तेजसिंह राठौर ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। अंत में युवा संगठन आष्टा ने भविष्य में भी निरंतर ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top