updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी का चल समारोह परंपरानुसार भाऊबाबा मंदिर से प्रारंभ हुआ जो गाजे-बाजे के साथ परदेशीपुरा पहुंचा, जहां नगरपालिका द्वारा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षदगणों की उपस्थिति में चल समारोह में शामिल दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष हरेन्द्रसिंह ठाकुर, सकल हिन्दू समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, राजेन्द्रसिंह ठाकुर, महेन्द्रसिंह ठाकुर, शेषनारायण मुकाती,

कुशलपाल लाला, कालू भट्ट, रूपेश राठौर, बलवीरसिंह ठाकुर, सनातन सामाजिक संगठन के अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों सहित चल समारोह में शामिल मां दुर्गा मंडल अध्यक्षों, अखाड़ा उस्तादों, बैंक संचालकों आदि का साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया। चल समारोह में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, वीर बजरंगी व दशानन के वेशभूषा में आकर्षक रथ पर सवार कलाकारों का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति में पर्व-त्योहारों का काफी महत्व है। हर त्योहार समाज और परिवार की मजबूती को बढ़ाता है।

विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। विजयादशमी दशहरा सभी के सुख की कामना करने वाली वाली और सबकी आस्थाओं को समान आदर-सम्मान देने और वसुधैव कुटुंबकम् की भावना रखने वाली भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण भाग है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नगरवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय त्यौहारों की सबसे अच्छी बात यह है कि उनमें से अधिकांश अपने साथ एक नैतिक शिक्षा लेकर आते हैं। ऐसा ही एक प्रसिद्ध त्यौहार दशहरा है। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।

यह पावन पर्व चाहे कुछ भी हो, सत्य की हमेशा विजय होती है इस बात का संदेश लेकर आता है। इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, पार्षदगण रवि शर्मा, तारा कटारिया, डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, अरशद अली, सुभाष नामदेव, कालू भट्ट, तेजसिंह राठौर, विशाल चौरसिया, रूपेश राठौर, विजय मेवाड़ा, आशीष बैरागी, पप्पू मेवाड़ा, गबू सोनी, रोहित मालवीय, राहुल बड़ोदिया, कुलदीप सोनी, मनीष किल्लौदिया आदि मौजूद थे।

*मेंष:-* अपनी कार्यप्रणाली से आप यश प्राप्त करेंगे।धार्मिक कार्यो में अग्रणी भूमिका होंगी।भूमि-भवन खरीदी का उत्तम समय है।नसों में दर्द बन सकता है।
*उपाय:श्रीहनुमान मंदिर में लाल ध्वजा अर्पण करें*
*वृष:-* समय अनुकूल है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में सामंजस्य बैठाएं। यात्रा व नौकरी सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
*उपाय:-देवी मंदिर में सिंदूर अर्पण करें*
*मिथुन:-* परिवार को लेकर चिंता रहेगी।त्वचा रोग पीड़ा दे सकता है।क्रोधी स्वभाव रहेगा।धन चोरी हो सकता है।सेवक वर्ग को लेकर मन व्यथित होगा।
*उपाय:-श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें*

*कर्क:-* यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
*उपाय:श्रीदुर्गा चालीसा का पाठ करें*
*सिंह:-* आज का दिन मिश्रत फलदायी साबित होगा। बुद्धि-विवेक से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। लोहे से चोट बन सकती है।
*उपाय:-अखंड श्रीफल नदी में विसर्जित करें*
*कन्या:-*  दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
*उपाय:-श्री हनुमान जी को चोला अर्पण करें*

*तुला:-* मित्रो का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा। आज सोच-समझकर फैसला लें। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। 
*उपाय:-श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें*
*वृश्चिक* आज के दिन शतर्क रहना बहुत आवश्यक है।  आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है।ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।
*उपाय:-श्री राम मंदिर में मिश्री का भोग अर्पण करें*
*धनु:-* सेहत कमजोर होगी  आप व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
*उपाय:-श्री हनुमान जी के मंदिर में गुड अर्पण करें*

*मकर:-*  पुराने मित्रों से मिलने के अवसर बनेंगे।देवालय निर्माण में दान देने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।फलों के व्यापार में लाभ होगा।
*उपाय:-ब्राह्मण को वस्त्र दान करें*
*कुम्भ:-* मान सम्मान को लेकर आप ज्यादा शतर्क रहेगे।सामाजिक कार्यो में सक्रियता रहेगी।अचानक धनागमन मन को प्रफुल्लित करेगा।वाणी में मधुरता होगी।
*उपाय:-देवी कवच का पाठ करें*
*मीन:-* मन मे सोची बात आज पूर्ण होगी।मेहमानों का आगमन होगा।कल्पना से अधिक धन अर्जन होगा।दांतो में समस्या हो सकती है।
*उपाय:-श्री राम दरबार की पूजा करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर
*एम.ए(ज्योतिष, संस्कृत), एमकॉम
*(लेखाशास्त्र), एमफिल, पीएचडी,*
*एमपीसेट, पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा, जिला* *सीहोर म.प्र
*9827598979, 9406533539*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!