updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- शारदीय नवरात्र 2024: आचार्य पंड़ित गणेश व्यास माता मंदिर गाँधीचौक आष्टा इस वर्ष नवरात्र की जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि नवरात्रि साल में 4 बार आती हैं। जिसमें एक चैत्र में और ओर एक आश्विन में शारदीय नवरात्रि होती हैं, तथा दो गुप्त माघ व आषाढ़ माह में नवरात्रि होती हैं। नवरात्रि में माता के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। यहा हम बात करने जा रहे हैं शारदीय नवरात्रि के बारे में जो हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होते हैं।

इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है। वहीं इस साल मां दुर्गा पालकी की सवारी पर आ रही हैं। साथ ही उनकी विदाई चरणायुध (मुर्गे) पर होगी। आइए जानते हैं मां दुर्गा का पालकी पर आने का क्या है संंकेत:- पालकी पर सवार होकर आ रहीं हैं मां दुर्गा
देवी भागवत पुराण में मां नवदुर्गा की सवारी के बारे में वर्णन मिलता है। जिससे संबंधित एक श्लोक भी है।
शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे।
गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता॥

श्लोक के मुताबिक यदि नवरात्रि सोमवार या रविवार से आरंभ होती हैं तो माता हाथी पर विराजमान होकर आती हैं। साथ ही यदि नवरात्र शनिवार या मंगलवार से आरंभ हो तो माता की सवारी घोड़ा होता है। साथ ही यदि शुक्रवार और गुरुवार को नवरात्रि आरंभ होती है तो मातारानी पालकी (डोली) में आती हैं। वहीं यदि बुधवार से नवरात्रि प्रारंभ हो तो माता का आगमन नौका पर सवार होकर आती हैं। वहीं इस बार नवरात्रि की शुरूआत गुरुवार 3 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं, तो इस बार माता डोली पर सवार होकर आ रही हैं, जो अशुभ माना जा रहा है।

देवी भागवत पुराण के अनुसार माता रानी का पालकी पर आना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। माता दुर्गा का पालकी पर आने का अर्थ है कि देश-दुनिया में बीमारी और महामारी फैल सकती है। इतना ही नहीं व्यापार में मंदी, अर्थव्यवस्था में गिरावट की भी आशंका होती है। साथ ही देश- विदेश में कोई दुर्घटना हो सकती है।

माँ की विभिन्न रूपों की होगी पूजा- तीन अक्टूबर : शैलपुत्री, चार अक्टूबर :ब्रह्मचारिणी,0पांच अक्टूबर : चंद्रघंटा, छह अक्टूबर : कुष्मांडा, सात अक्टूबर : कुष्मांडा, आठ अक्टूबर : स्कंदमाता, नौ अक्टूबर :
10 अक्टूबर : कालरात्रि, 11 अक्टूबर : महागौरी व सिद्धिदात्री, 12 अक्टूबर : विजयादशमी। इसलिए सभी भक्तों को माँ की राष्ट्र धर्म सुरक्षित हो इस कामना से मङ्गलमय पूजा अर्चना करते रहना है।।।सभी को जय माता दी‌।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकसित अटल कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने नपाध्यक्ष प्रतिनिधि नपा अमले के साथ पहुंचे, जहां उन्हें कॉलोनी के रहवासी हितग्राहियों ने आवास की शेष किश्तों के बारे में अवगत कराया। जिस पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने महिला समूह को आश्वस्त करते हुए कहा कि संबंधित नपा अधिकारियों द्वारा निरंतर प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलवाने में कार्य जारी है।

लगभग 1200 पात्र हितग्राहियों का चयन कर डीपीआर कलेक्टर कार्यालय में स्वीकृति हेतु प्रेषित की जा चुकी है, स्वीकृति उपरांत शासन से योजना की राशि प्राप्त होते ही संबंधित हितग्राहियों के बैंक खातों में अतिशीघ्र राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्ण नगर में एकमात्र अटल कॉलोनी ऐसी कॉलोनी रहेगी, जिसमें प्रकाश, नाली, पाईप लाईन, पार्क जैसी समस्त मूलभूत सुविधाएं नगरपालिका द्वारा प्रदान की जाएगी। वर्तमान में पार्क, नाली, रोड़ सहित अन्य निर्माण कार्य प्रगति पर है जो शीघ्र ही पूर्ण होंगे।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सीहोर के थाना जावर क्षेत्र में दौलतपुर घाटी के पास एक कार का एक्सिडेंट हो गया है जिसमे 05 युवक घायल हो गये हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 03-10-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल जावर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक नरेंद्र सेंधव तथा पायलेट राहत अली ने घटना स्थल पर पहुँचकर

बताया कि सीहोर से उज्जैन जा रही कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त जाने से अभिषेक मेवाड़ा, आर्यन चौहान, विकाश त्यागी, कुनाल परमार तथा दिव्यान्स मालवीय घायल हो गये थे। डायल-112/100 जवानों द्वारा सभी घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा पहुँचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत 02 युवक को जिला अस्पताल सीहोर के लिए रेफर किया गया। डायल -100 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।

3 अक्टूबर गुरुवार से नौ दिवसीय देवी शक्ति का पर्व नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है।इन नौ दिन नियमित रूप से मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करना उत्तम फलदायक होता है। इससे घर में समृद्धि आती है। लेकिन यदि पूरा पाठ नहीं कर सकते तो नियमित रूप से सामान्य पूजन के साथ नौ दिनों तक आप अपनी राशि अनुसार इन मंत्र का जाप करे  मनोकामनाएं पूर्ण होगी। जानें, किस राशि वाले कौन से मंत्र का करें जाप। नवरात्र के प्रथम दिवस- “भोग, श्रृंगार, फल” भोग -घी, श्रृंगार- सिंदूर व बिंदिया, प्राप्त फल- व्याधियों का नाश।

 *मेंष:-* आज घरेलू आवश्यकता की पूर्ति होंगी।सामाजिक क्षेत्र का विस्तार होगा।आय के साधन नये बन सकते है।वाद विवाद से बचे मान हानि हो सकती है।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
 *ॐ ऐं श्रीं शक्तयै नम:* 
*वृष:-* आज सहनशीलता से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।परिवार के हर्ष का माहौल रहेगा।उच्चाधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा।मनोबल उच्चस्तर का होगा।कंधों में दर्द हो सकता है।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
 *ऊँ क्लीं ऐं श्रीपार्वत्यै नमः* 
*मिथुन:-* आज व्यय की मात्रा अंसतुलित हो सकती है।परिवार में सहयोग प्राप्त नही होगा।कार्यभार में अधिकता मानसिक पीड़ा देगा।संतान कष्ट हो सकता है।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
 *ॐ ऐं ह्री देव्यै नम:* 

*कर्क:-*  आज आपका दिन परस्पर सौहाद्र व सौगातों से भरा हुआ होगा।मेहनत के बल पर कार्य प्रगतिशील रहेंगे।पारिवारिक जीवन मे खुशियाँ आएंगी।खर्च बड़ सकते है। नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
 *ॐ ह्रीं शिवायै नम:।* 
*सिंह:-* आज गुरुजनों से आशीर्वाद लेकर किये कार्य सफल होंगे।आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा।मानसम्मान में वृद्धि होगी।असंतुलित भोजन से बचे।यात्रा कष्ट हो सकता है।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
 *ॐ ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:* 
**कन्या:-*  आज समय के।साथ चलना हितकर होगा।महापुरुषों की संगत से धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी।साज सज्जा के घर मे कार्य होंगे।शुभ समाचार से मन प्रफुल्लित होगा।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
 *ॐ क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:*

**तुला:-* आज वाणी पर नियंत्रण रखें बनते कार्य बिगड़ सकते है।पारिवारिक सुख सुविधाओं की मनोवांछित प्राप्ति न होंने से मन आप्रसन्न होगा।विरोधी परेशान करेंगे। नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
 *ॐ श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:* 
*वृश्चिक:-* आज ससुराल पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।स्त्री सहयोग पूर्ण होगा।शुभ कार्योके धन खर्च होगा।इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य प्रगति पर होंगे।क्रोध से बचे नुकसान बन सकता है।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
 *ॐ  क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:*
*धनु:-* आज आकस्मिक धन लाभ के योग है।गृहस्थी में खुशनुमा वातावरण से मन प्रसन्न होगा।स्वाभिमान में वृद्धि होगी। उन्नति,पदोउन्नति  नवीन कार्यो को करने का उत्तम समय है।स्वस्थ्यय के प्रति सचेत रहे।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
 *ॐ  सरस्वत्यै नमः* 

*मकर:-* आज लाइफ के कई मुश्किल निर्णय बढ़ी सूझ बूझ से सुलझ जाएंगे।भाइयों से मनमुटाव दूर होगा।विद्यार्थियों के लिये दिन उत्तम है।लाभ में वृद्धि होगी।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
 *ॐ ऐं हृीं क्लीं चामुण्डायै नमः* 
*कुम्भ:-* आज आपके पुरुषार्थ से भाग्य आपके अनुकूल होगा,अतः कर्मवादी बने।आर्थिक संकट से उबर सकते है।मित्रो से मिलन आत्मविश्वास उत्पन्न करेगा।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
  *ॐ ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:
*मीन:-* आज कार्यक्षेत्र में प्रगति,समाज मे सम्मान व व्यापार में सफलता के अद्भुत योग है।परिवार के किसी बड़े सदस्य के सहयोग से धनलाभ प्राप्त होगा।बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है।नवरात्र में नौ दिन करे यह मंत्र जाप देवी कृपा प्राप्त होगी।
*ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:

*पं. डॉ दीपेश पाठक
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा, जिला* *सीहोर म.प्र
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!